NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नामांकन के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नामांकन के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
रायगढ़

नामांकन के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

ओपी ने चुनावी जंग का ऐलान कर भूपेश पर साधा निशाना, केंद्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान ने डीएमएफ फंड पर बंदरबांट का लगाया आरोप, 10 हजार से अधिक की रैली के साथ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

lochan Gupta
Last updated: October 31, 2023 1:07 am
By lochan Gupta October 31, 2023
Share
12 Min Read

रायगढ़। सोमवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं की जंगी रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी सभा में ललकारते हुए रायगढ़ जिले में चुनावी जंग का ऐलान कर दिया। विजय विश्वास रैली को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथित भ्रष्ट नीतियों को जहां चुन-चुन कर गिनाया, वही भूपेश बघेल पर सीधा वार करते हुए कह दिया कि रायगढ़ आकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के बदले मुझ पर कहर बरपाने का आरोप बढक़र जनता का ध्यान भटकने की कोशिश में है, लेकिन छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। करीब 10 हजार की भीड़ वाली सभा में ओपी चौधरी ने यह अभी ऐलान किया कि कांग्रेस के लुभावने घोषणा के झांसे में आने की जरूरत नहीं है कांग्रेस से अच्छा घोषणा भाजपा का होगा।

रायगढ़ के रामलीला मैदान में भाजपा ने विजय विश्वास रैली की आड़ में चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अगुवाई में रायगढ़ जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से नामांकन फार्म जमा किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में चुनावी सभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा सीट के प्रत्याशी ओपी चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित किया। चारों विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने इस चुनावी सभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जहां आरोपी की झड़ी लगा दी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के इन 5 वर्षों में घोटाला ही घोटाले हुए। उन्होंने सरकार की विफलताओं को गिरते हुए कहा कि 5 सालों में छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले का विकास रुक गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के 15 वर्ष उपलब्धियां से भरे हैं। रायगढ़ जिले में केलो सिंचाई बांध, मेडिकल कॉलेज के अलावा आरओबी सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर भाजपा सरकार की देन है। ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस के इस सरकार की विदाई तय है। मुख्यमंत्री रायगढ़ आने पर अपनी उपलब्धियां नहीं बताते, बल्कि मुझ पर कहर बरपाने का आरोप लगाते हैं। मुख्यमंत्री के जवाब देना पड़ेगा की केलो बांध से किसानों के खेतों तक पानी क्यों नहीं पहुंच पाई, कांग्रेस सरकार सरिया क्षेत्र के 12 पंचायत के लोग सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नई जाना चाहते थे। उन्हें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भेज दिया। भाजपा की सरकार आई तो सरिया क्षेत्र के उन पंचायत को रायगढ़ जिले में वापस लाने का काम करेंगे।
16 लाख गरीबों को पीएम आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस सरकार से जनता जवाब मांग रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इन सबसे बचते हुए उल्टा मुझ पर आरोप मढऩे में जुटे रहे।
उन्होंने कहा रायगढ़ में नए विजन के साथ काम करेंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि रिंग रोड का निर्माण हो या बस्तर के नालंदा परिसर की तरह इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, करेंगे। फिर विधायक निधि से निर्माण एवं विकास कार्य क्षेत्र के मंडल स्तर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप किया जाएगा। चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम आवास के लिए पहले केंद्र सरकार 75 हजार देती थी, मोदी जी ने डेढ़ लाख बढ़ाया, किंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 16 लाख पीएम आवास का निर्माण रोक कर दिया। उन्होंने कहा मोदी जी ने रायगढ़ जिले को करोड़ों रुपए डीएमएफ फंड का दिया, लेकिन यहां बड़े पैमाने पर बंदरबाट कराया गया। भाजपा की चुनावी सभा के बाद रामलीला मैदान से नामांकन जमा करने कलेक्ट्रेट जाने के लिए जंगी रैली निकाली। जिसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेन-देन पर ओपी ने ली चुटकी, नहीं चलेगा भ्रष्टाचार

चुनावी सभा में ओपी चौधरी ने सरकारी कर्मचारियों में लेन-देन पर चुटकी ली, उन्होंने कहा कि जमीन सीमांकन बटवारा जैसे काम के लिए कांग्रेस और कांग्रेस की इस सरकार के इन 5 वर्षों में बड़े पैमाने पर वसूली की गई। उन्होंने बताया कि एक एसडीम से जब इस बारे में पूछा तो उसने स्वीकार किया और कहा कि कांग्रेस नेताओं को हर महीने मोबाइल की तरह रिचार्ज करना पड़ता है। कभी-कभी तो टॉप अप भी करना पड़ता है।ओपी चौधरी की इस बात को लेकर मौजूद जनसभा में समर्थन के लिए खूब तालियां बजी। ओपी ने कहा कांग्रेस शासन काल में अधिकारी कर्मचारी भी परेशान है। वे भी इस सरकार की विदाई चाह रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुनावी सभा में ऐलान किया कि भाजपा की सरकार आने पर इस तरह के भ्रष्टाचार बंद हो जाएंगी।

कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाकर किया भाजपा प्रवेश

रामलीला मैदान में विजय संकल्प विश्वास रैली के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ विधिवत भाजपा प्रवेश किया। कांग्रेस के थिंक टैंक माने जाने वाले बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बलबीर शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र में विगत तीन दशकों तक अपनी सेवाएं दी एवम विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास व युवा बेरोजगारों के स्वरोजगार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे। सन् 1984 में भारी वोट से जीतने वाले बलबीर शर्माकॉमर्स कॉलेज में छात्र संघ के लोकप्रिय अध्यक्ष रहे। रायगढ़ के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर बलबीर शर्मा में लगातार 89 दिनों तक रायगढ़ की जनता के साथ आंदोलन व अनशन किया था। उनके अथक प्रयास से इनकी मांगे रायगढ़ के विकास के लिए मान्य की गई। श्री शर्मा का नाम रायगढ़ बौद्धिक वर्ग में शुमार है। गंभीर और सुलझे व्यक्तित्व के धनी बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश निश्चित रूप से भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। यह बताना लाजमी होगा कि जोगी खेमे के मजबूत कांग्रेस नेता माने जाते है।

रिटायर्ड प्राचार्य एवं कवि प्रदीप उपाध्याय ने किया भाजपा प्रवेश

प्रधान मंत्री मोदी के कार्यों एवम भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर चक्रधर नगर हायर सेकेंडरी के रिटायर्ड प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने विधिवत भाजपा प्रवेश लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया है। श्री उपाध्याय चार दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहे।सन 1976 से 1988 तक नटवर स्कूल में हायर सेकेंडरी के शिक्षक रहे उसके बाद 2003 में तरकेला के लेकचर्र बने। इसके बाद 2009 तक पुन: नटवर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य बनकर अपनी सेवाएं दी। उसके बाद 2013 तक चक्रधर नगर हायर सेकेंडरी के प्राचार्य बनकर वे रिटायर्ड हुए।स्थानीय कवि संगीत मर्मज्ञ श्री उपाध्याय भाजपा के सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृत के प्रति प्रतिबद्धता से भी प्रभावित रहे लेकिन भाजपा रायगढ़ के लिए ओपी चौधरी का नाम सुनिश्चित होने के बाद उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए और भाजपा प्रवेश का निर्णय लिया। प्रदीप उपाध्याय ने कहा शिक्षा जीवन में कैसे बदलाव लाती है इसके वे गवाह रहे है। राजनीति में शिक्षित व्यक्ति का आगमन से आम जनता के तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा वे रायगढ़ वासियों के हित के लिए राजनीति में ओपी चौधरी के साथ बदलाव के महायज्ञ में अपनी आहुति देना चाहते है।

विजय संकल्प रैली का चौक चौराहों में हुआ आत्मीय स्वागत

शहर के रामलीला मैदान से भव्य बाजे – गाजे, आतिशबाजी और इस बार भाजपा की सरकार व ओपी भैया जिंदाबाद के नारे के साथ हजारों समर्थक की संख्या में रैली में निकली तो जयकारे से समूचा अंचल गुंजायमान हो गया। वहीं रैली सर्वप्रथम घड़ी चौक पहुँची जहाँ सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर विजय संकल्प रैली में शामिल प्रत्याशी ओपी चौधरी, महेश साहू, सुनीति राठिया, हरीशचंद्र राठिया का लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात रैली हंडी चौक पहुँची जहां लोगों ने आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर भाजपा के प्रति लोगों ने अपना समर्थन दिया। वहीं रैली का गद्दी चौक में ऐतिहासिक स्वागत किया गया,। कमल छाप जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। तत्पश्चात सुभाष चौक पहुँची जहाँ शहरवासियों एवम व्यापारी बंधुओं ने माला पहनाकर बीजेपी प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद दिया। रैली सुभाष चौक से जब मंदिर चौक पहुँची तो लोगों नेआतिशबाजी के जरिए खुशी का इजहार किया। इसके पश्चात शहीद चौक में रैली का लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। इसी तरह हेमू कालानी चौक में सिंधी कॉलोनी के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में रैली का पुष्प वर्षा व जमकर आतिशबाजी कर अपना अपार समर्थन दिया और ओपी भैया जिंदाबाद के नारे जमकर लगते रहे तत्पश्चात विजय संकल्प रैली हजारों समर्थकों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँची जहाँ लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर चारों प्रत्याशियों का भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया व इस बार भाजपा की सरकार, खिलेगा भाई खिलेगा कमल फूल खिलेगा और ओपी भैया जिंदाबाद के नारे से स्थल गुजाय मान हो गया। विजय संकल्प रैली कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास केडिय़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल मुकेश जैन, गुरुपाल भल्ला, महेश शुक्ला, कौशलेष मिश्रा, आशीष ताम्रकार, डिग्री लाल साहू, सूरज शर्मा, प्रवीण द्विवेदी, सुमीत शर्मा ,मुकेश जैन,अनुपम पाल,मुक्ति नाथ बबुआ श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती शोभा शर्मा सहित तमाम मंडल मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मोजुदगी रही।

झलकियां….
नामांकन रैली के दौरान दिखी भाजपा की एकजुटता।
बलबीर शर्मा के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को झटका।
धर्मेंद्र प्रधान ने याद कराया कि छत्तीसगढ़ अटल बिहारी की देन है।
सभा स्थल में चारो ओर प्रत्याशियों के कट आउट लगाए गए
मुख्यमंत्री की सभा व आज की सभा में छाए रहे ओपी।
उमेश अग्रवाल ने ओपी जीते तो डबल इंजन सरकार के ड्राइवर होंगे
धर्मेंद्र प्रधान में उडिय़ा में भी भाषण दिया
सट्टा बाजार में ओपी चौधरी हर दिन मजबूत हो रहे
विजय, उमेश, सुनील रामदास, गौतम ने भाजपा की जीत को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया
ओपी ने मोबाइल से मोदी के भाषण के रिकॉर्डिंग सुनाई

You Might Also Like

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का सीईओ ने अतिशीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

केलो नदी में मिला युवक का शव

कम रेट में रेल कॉरिडोर के लिए जमीन नहीं देने ऐलान

स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुल की रेलिंग तोडक़र नदी में गिरी ट्रेलर
Next Article विधायक प्रकाश नायक के जनसंपर्क को मिल रहा अपार समर्थन

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?