NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साय सरकार ने सफलता पूर्वक पूरे किए दो साल, जनता के भरोसे पर खरा उतर रही सरकार-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > साय सरकार ने सफलता पूर्वक पूरे किए दो साल, जनता के भरोसे पर खरा उतर रही सरकार-सीएम साय
रायपुर

साय सरकार ने सफलता पूर्वक पूरे किए दो साल, जनता के भरोसे पर खरा उतर रही सरकार-सीएम साय

विजन डॉक्यूमेंट और नई औद्योगिक नीति से तय की विकास की दिशा

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2025 12:12 am
By lochan Gupta December 11, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल का आज दो साल पूरा हो गया है। आज के दिन ही मुख्यमंत्री विधायक दल के नेता चुने गए थे। इस अवसर पर सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि हमारी सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है। दो सालों में हमने अधिकांश बड़े वादों को धरातल पर उतारा है। शेष घोषणाओं को भी तय समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य जारी है।
सीएम ने कहा, आज जनजातीय समाज के गर्व, हमारे राष्ट्रीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का पावन दिवस है। इसी ऐतिहासिक दिन दो वर्ष पूर्व भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से मुझे अपना नेता चुना था। संगठन ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी, उसके लिए स्वयं को कृतज्ञ महसूस करता हूं और अपने सभी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। साय ने कहा, जनता और संगठन द्वारा जताया गया यह भरोसा हमें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग एवं उत्तरदायी बनाता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ पर विश्वास कर छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया। हमारा प्रथम कर्तव्य था कि इस विश्वास को निभाते हुए अपने प्रमुख वादों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। संतोष है कि हमारी सरकार ने अधिकांश बड़े वादों को धरातल पर उतारा है और शेष घोषणाओं को भी तय समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य जारी है।
दो सालों में तैयार की भरोसे की मजबूत नींव
मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि निस्संदेह किसी राज्य के लिए दो वर्ष का समय कम होता है, लेकिन इन दो वर्षों में हमने जनता के बीच भरोसे की एक मजबूत नींव तैयार की है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए दीर्घकालीन सोच, सतत परिश्रम और स्पष्ट रोडमैप की आवश्यकता होती है। इसी दृष्टि से हमारी सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट और नई औद्योगिक नीति के माध्यम से आने वाले वर्षों के लिए दिशा तय की है, ताकि उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाया जा सके।
समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण करना हमारा लक्ष्य
उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य एक ऐसे सुखी और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहां युवाओं को बेहतर अवसर मिलें और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचें। शहीद वीर नारायण सिंह ने जिस समान, न्यायपूर्ण और स्वाभिमानी समाज का स्वप्न देखा था, उसे साकार करना हमारी प्रेरणा और संकल्प भी है। प्राण-पण से परिश्रम करते हुए हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराते हैं।

You Might Also Like

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘

बिजली बिल से लग रहा 440 वोल्ट का झटका : भूपेश

राजधानी के 70 वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप

पीआरएसयू एफिलिएटेड कॉलेज में अब ऑफलाइन होंगे एडमिशन

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला : मुख्यमंत्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के वीडियो से छेड़छाड़
Next Article जिपं के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?