NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवोदय विद्यालय गाजीपुर में पुरातन छात्र व सिल्वर जुबली का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नवोदय विद्यालय गाजीपुर में पुरातन छात्र व सिल्वर जुबली का भव्य आयोजन
रायपुर

नवोदय विद्यालय गाजीपुर में पुरातन छात्र व सिल्वर जुबली का भव्य आयोजन

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 12:44 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
3 Min Read

गाजीपुर/रायपुर। तृतीय बैच (1993-2000) तथा पंचम बैच (1995-2000) के छात्रों द्वारा समारोह का नवोदय विद्यालय गाजीपुर के प्रांगण आयोजन हुआ। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव और संघर्ष से सफलता के सफऱ का मंत्र साझा किए। आरंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा वन्दना से हुआ, और छात्र-छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य, कांतारा, व तेलुगु नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया। छात्र तृतीय बैच से यू.एस. में कार्यरत इंजीनियर सुरेश, छत्तीसगढ़ में सी.एम.ओ. डॉ. पुष्पा, मधुमिता व पिंकी साफटवेयर इंजीनियर तथा लखनऊ से डॉ. धर्मवीर, अवधेश व विनय, मनोज (असि. कमां. सी.आर.पी.एफ.), शैलेन्द्र (उप प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय बी.एच.यू.), राघवेन्द्र (बैंक मैनेजर), मनोज (असि. प्रोफे.), व अन्य तथा पंचम बैच से डॉ. सन्तोष सिंह आइपीएस (डीआइजी छत्तीसगढ़), अनुपमा (प्रवक्ता), प्रान्शु (प्रवक्ता), शशिकला (प्रोफेसर बीएचयू), इन्द्रजीत (अध्यापक), गुंजन (अध्यापिका), सन्तोष, अजीत राही, अविनाश (बैंक एकाऊँटेंट) जॉर्डन में कार्यरत आनन्द कुमार (इंजीनियर), महेश, राजेश, रहमान, रणविजय तथा प्रथम बैच के डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद (प्रो. भौतिकी बी.एच.यू.) संगीता, अमृता, यशवंत, दिव्या, निशा, वीणा व अन्य बैच से देवांशु, अनूप, विपिन व श्यामलाल प्रोफे. सकलडीहा महाविद्यालय आदि समेत लगभग 150 पूर्व छात्र सम्मिलित हुए। पूर्व शिक्षकों में बी.के. पचौरी, ओ.पी. मौर्या, फैजान अहमद, विनय कुमार, जे.पी. जायसवाल, विजय कुमार ढोले, डी.एस. कुमार, निर्मला कश्यप, ज्योत्सना पाण्डेय, विमला साहनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डी.आइ.जी. डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्रों को सफलता का मंत्र दिया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपहार स्वरूप ओपेन जिम संबंधित उपकरण विद्यालय को प्रदान किया गया साथ ही साथ राजेश चन्द्र गौतम मैनेजर भेल इण्डिया द्वारा बच्चों के लिए खेल उपकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा पूर्व छात्रा मध सिंह द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन वागीष ने कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, मधुलिका, शिखा श्रीवास्तव व सुधीर मिश्रा का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा साथ ही कहा कि इस प्रकार पुरा छात्रों के आगमन से विद्यार्थी प्रोत्साहित होते हैं तथा इसका आगमन सर्वदा सुखमय होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रथम बैच के हेडब्वाय श्री जितेन्द्र कुमार व सैयद अज़हर के द्वारा संपादित किया गया। अन्त में सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पुरा छात्रों द्वारा भी सभी छात्रों को ज्ञान की शक्ति का प्रतीक लेखनी देकर प्रोत्साहित किया गया।

You Might Also Like

बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल

बृहस्पत सिंह समेत कांग्रेस के बागियों की हो सकती है वापसी

निलंबित रानू साहू की जमानत याचिका खारिज

15 अगस्त से पहले हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, चर्चा में अब दो नए नाम

प्रदेश के स्टूडेंट्स की स्तर जांचने होगी परीक्षा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गांजा तस्करी के आरोपी को 5 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना
Next Article सीएम साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?