NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूर्
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूर्
रायपुर

20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूर्

देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का करेंगी उद्घाटन, वैद्यों को मंच पर करेंगी सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: November 18, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta November 18, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती है। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि के तहत ऐसे वैद्यों को हर साल 5000 रुपए विभाग डीबीटी के माध्यम से देगा। इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर होगा। ऐसे 50 वैद्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया भी गया है, जिनमें से 5-10 वैद्यों को मंच पर राष्ट्रपति सम्मानित भी करेंगी।
प्रदेश में पहली बार उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पहले ग्राम स्तर पर हुई। इसके बाद जिला स्तर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को 50, 25 और 15 हजार रुपए पुरस्कार राशि दी गई। अब 19 को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें जो विजेता होगा उसे 2 लाख रुपए राष्ट्रपति के हाथों से दिलवाए जाएंगे। द्वितीय विजेता को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपए मिलेंगे। 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेंगी। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई है। राष्ट्रपति के अलावा सीएम विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
परंपराओं की समृद्ध झलक पेश करने के निर्देश
राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आयोजन में प्रदेश के गौरव और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध झलक पेश किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है। आयोजन में विशेष रूप से जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को आयोजन में प्रमुख स्थान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभाग ने नवंबर महीने की शुरुआत में ही तैयारी शुरू कर दी थी। 3 नवंबर को इसकी पहली बैठक नवा रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री नेताम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सदन में सरकार को घेरने रणनीति बनाएंगे विपक्ष के नेता

स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक साल में 4 बार

झारखंड में गरजे सीएम विष्णुदेव साय

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत- सीएम साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय और विस अध्यक्ष रमन सिंह ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी का किया भव्य अनावरण
Next Article रेलवे परिसर में स्वच्छता को नई गति

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?