रायपुर। ऑल इंडिया लीनेश क्लब सेवांजली की मासिक बैठक में सर्वसमिति से 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चार्टर फाउंडर अध्यक्ष ली सुमिता पांडेय के मार्गदर्शन में बी ओ डी मीटिंग रखी गई, जिसमें ली प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष, ली रजनी मिश्रा को सचिव, ली निशत अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। नई टीम को प्लानिंग के साथ अधिक से अधिक सेवा कार्य और स्थायी गतिविधि को करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। सेवांजली के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवांजली के चार्टर अध्यक्ष ली सुमिता पांडेय के मार्गदर्शन और सहयोग से लीनेस के उद्देश्यों के अनुसार अपनी सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। लीनेश क्लब में नियत गतिविधि में एरिया ऑफिसर के द्वारा आयोजित होने वाले एरिया कॉन्फ्रेंस में सेवांजली को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 11 सेवा अवॉर्ड मिला। एरिया कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शन बैनर प्रजेंटेशन में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सेवांजली को प्रथम स्थान मिला। यह बैनर प्रजेंटेशन पर्यावरण संरक्षण के थीम पर आधारित था। कार्यक्रम में संरक्षक ली सुषमा श्रीवास्तव, सचिव ली कावेरी शुक्ला, कोषाध्यक्ष ली राजश्री शुक्ला, चेयर पर्सन ली तनु शर्मा, ली बबली कुलवेदी, ली ममता चौहान, ली रूपांजली देशमुख, ली रीता श्रीवास्तव, ली लता बघेल, ली प्रिया पांडेय, ली सुधा मिश्रा, ली चंचला सिंह, ली पूनम तिवारी उपस्थित रहीं।



