NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में पहली बार डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में पहली बार डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस
रायपुर

प्रदेश में पहली बार डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस

3 दिन राष्ट्र सुरक्षा पर चिंतन, केंद्रीय गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, पीएम मोदी समापन में अफसरों से करेंगे चर्चा

lochan Gupta
Last updated: November 15, 2025 12:01 am
By lochan Gupta November 15, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में पहली बार देशभर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजी) का सबसे बड़ा मंच होस्ट होने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीआर सम्मेलन होगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आंतरिक सुरक्षा के अहम मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई पीएमओ बनेगा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सम्मेलन में नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। खास बात यह है कि इस बार फोकस नक्सल प्रभावित इलाकों, विशेषकर बस्तर पर रहेगा। हाल के महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने संयुक्त रणनीति के तहत कई बड़ी सफलता हासिल की है। यही वजह है कि बस्तर मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी विचार होगा। बस्तर में हाल ही के ऑपरेशनों की सफलता को लेकर अधिकारी बताते हैं कि ग्राउंड इंटेलिजेंस, आधुनिक हथियारों और संयुक्त ऑपरेशन के कारण नतीजे प्रभावी रहे हैं। सम्मेलन में आगे की रणनीति का ब्लूप्रिंट भी तैयार होने की उम्मीद है। पिछले साल 2024 में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे। यह विशेष है, क्योंकि एक महीने में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की। आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्य उत्सव में हिस्सा लिया। रायपुर में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान नवा रायपुर का बंगला एम-01 तीन दिनों के लिए मिनी पीएमओ में बदल दिया जाएगा। यह बंगला विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आवास है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजित डोभाल सहित 70 डीजी, पैरामिलिट्री चीफ और कुल 500 शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और हृस्त्र कमांडोज की तैनाती होगी। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए 400 वाहनों का बेड़ा भी तैयार किया गया है।

You Might Also Like

सीएम साय ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

भाइयों ने डंडे से युवक का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

रायपुर में गुंडे-बदमाशों के लिए माफी स्कीम

महाकुंभ में प्रदेश के मंत्री-सांसद लगाएंगे डुबकी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न
Next Article कलेक्टर व्यास ने जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?