NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ब्लू-वाटर खदान में डूबे छात्रों का शव मिला, अब तक ९ की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ब्लू-वाटर खदान में डूबे छात्रों का शव मिला, अब तक ९ की मौत
रायपुर

ब्लू-वाटर खदान में डूबे छात्रों का शव मिला, अब तक ९ की मौत

क्लास बंक कर घूमने गए थे, गहरे पानी में समाए

lochan Gupta
Last updated: November 2, 2025 11:37 pm
By lochan Gupta November 2, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 2 बच्चों का शव 36 घंटे बाद मिला है। घटना 31 अक्टूबर की शाम की है, जब खदान के पानी में नहाने उतरे दोनों बच्चे डूब गए थे। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 नवंबर की सुबह शव बरामद कर लिया है। घटना माना थाना क्षेत्र की है। छात्र जयेश साहू और मृदुल 10वीं के छात्र थे। वे लोग क्लास बंक कर ब्लू वाटर खदान घूमने आए थे। जब वे नहाने उतरे तो गहरे पानी में चले गए। दरअसल यह खदान काफी गहरा है और इसका पानी पूरी तरह से नीला है। 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में पढऩे वाले 9 छात्रों के एक ग्रुप ने ब्लू वाटर खदान में घूमने का प्लान बनाया। सभी बच्चे स्कूल बंक करके स्कूल यूनिफॉर्म में ही घूमने आ गए। इसी बीच दो छात्र जयेश साहू और मृदुल ब्लू वाटर में नहाने उतरे। नहाने के दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाया और आस-पास के लोगों से मदद मांगी। यह इलाका आउटर में होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद किया गया। शनिवार (1 नवंबर) को जयेश साहू और रविवार (2 नवंबर) को मृदुल का शव बरामद किया गया है। जो छात्र स्कूल से बंक कर घूमने गए थे उनमें मृदुल, जयेश साहू, आशुतोष पांडे, आयुष प्रताप सिंह, विरल राज, रमेश पुनिया, ऋ षिराज, आदर्श शुक्ला और प्रियेश गोस्वामी शामिल थे। ब्लू वाटर खदान में यह कोई पहली घटना नहीं है। 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के बाद खदान में पानी भरने से यह तालाब जैसा रूप ले लेता है, जहां स्थानीय लोग और बच्चे नहाने या घूमने जाते हैं। इसके बावजूद यहां न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही बाउंड्री या सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

You Might Also Like

लापरवाह पीएचई अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज

हर महीने 8-10 लाख खर्च, फिर भी सडक़ों पर फ्लैक्स की भरमार

प्रदेश के 19 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्लू की दबिश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग

जशपुरांचल में लिखी जा रही विकास की नई इबारत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सतर्कता और पारदर्शिता के लिए एसईसीएल की तकनीकी पहलों की केंद्रीय सतर्कता आयोग ने खुल कर सराहना की
Next Article 8000 फीट से कूदेंगे एयरफोर्स के जवान

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?