NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
रायगढ़

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

एसडीएम के निर्देश पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया मुक्त

lochan Gupta
Last updated: October 25, 2025 11:38 pm
By lochan Gupta October 25, 2025
Share
3 Min Read

घरघोड़ा। घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने कड़ी और त्वरित कार्रवाई की है। ग्रामीणों की शिकायत पर संवेदनशील एसडीएम (प्।ै) दुर्गा प्रसाद अधिकारी के निर्देशन में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को जमींदोज कर भूमि को मुक्त कराया।
इस कार्रवाई से ग्रामवासियों में हर्ष और संतोष का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने एसडीएम की तत्परता और न्यायप्रियता की खुलकर सराहना की है।
ग्रामीणों ने की थी शिकायत
दीपावली के पूर्व ग्राम के सरपंच श्रीमती रूपा बाई राठिया, उपसरपंच डोल कृष्ण पटेल, ग्राम पटेल प्रकाश कुमार पंडा, पूर्व उपसरपंच राजेश देवता, पुरुषोत्तम पटेल, ग्राम चैकीदार एवं ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर भालूमार प.ह.न. 21 में खसरा क्रमांक 47ध्1, रकबा 0.518 हेक्टेयर (छोटे-बड़े झाड़-जंगल मद में दर्ज शासकीय भूमि) से अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी।
दो दिन में जांच के निर्देश, अवैध घेराव जमींदोज
ग्रामीणों के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा को दो दिवस के भीतर जांच करने के निर्देश दिए। जांच दल ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। नोटिस देने के बावजूद कब्जाधारी द्वारा कब्जा नहीं हटाने पर, 24 अक्टूबर को प्रशासनिक अमले ने ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवैध घेराव को जमींदोज कर भूमि को मुक्त कराया।
ग्रामीणों का रास्ता हुआ मुक्त, मिली राहत
विदित हो कि कुछ माह पूर्व ग्राम बजरमुड़ा निवासी श्रीमती निशा पटेल (पति कन्हैया पटेल) ने भालूमार स्थित सरोज पंडा पिता अर्जुन पंडा से भूमि खरीदी थी। किन्तु उक्त भूमि के पीछे स्थित 15 फीट चैड़ा सार्वजनिक मार्ग तथा उससे सटे शासकीय भूभाग को भी स्थायी तार से घेरकर कब्जा कर लिया गया था, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया था।
राजस्व जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त भूमि खसरा नंबर 122/1 में दर्ज शासकीय मद की है, जिस पर कब्जा किया गया था। ग्रामीणों ने कई बार इस विषय पर प्रशासन से न्याय की मांग की थी।
निष्पक्ष कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी
प्रशासन की इस कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई से ग्रामवासियों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने युवा एवं संवेदनशील आईएएस अधिकारी दुर्गा प्रसाद अधिकारी का आभार जताते हुए कहा ऐसे ही अधिकारी प्रशासन में जनता का भरोसा और विश्वास बनाए रखते हैं।

You Might Also Like

शहर में 17.18 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य

कराटे कलर बेल्ट टेस्ट का परिणाम हुआ घोषित

प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर 23 को खरसिया में

नवमी पर देवी मंदिरों में महागौरी की अराधना के साथ हुआ कन्या भोज

बाल दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्कूल में फर्नीचर वितरण कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खुरूषलेंगा में टेलर वाहन ने वृद्धा को कुचला
Next Article सोशल मीडिया पर एसडीएम पर टिप्पणी पड़ी भारी

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?