NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चोरी के बाद थाने में नही लिखी जा रही एफआईआर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चोरी के बाद थाने में नही लिखी जा रही एफआईआर
रायगढ़

चोरी के बाद थाने में नही लिखी जा रही एफआईआर

ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: September 30, 2025 12:14 am
By lochan Gupta September 30, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम मौहाचौक ग्राम तुमीडीह के ग्रामीण लगातार बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में पिछले दो महीने के भीतर करीब 7 से 8 दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लगातार हो रही वारदातों से परेशान स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों ने बताया कि पहली बड़ी घटना 24 अगस्त 2025 को हुई थी, जब गाँव के मेडिकल और कपड़े की दुकान में चोरी हुई।
शिकायत थाने में दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने सिर्फ यह आश्वासन दिया था कि 2-3 दिन में आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। लेकिन आज तक कोई परिणाम सामने नहीं आया.इसी तरह, 28 सितंबर 2025 की रात करीब 1 बजे गाँव के मेडिकल स्टोर में फिर चोरी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस की ओर से यह कहकर टाल दिया गया कि गाड़ी की सुविधा नहीं है और अगले दिन आना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर जांच करने नहीं पहुँचे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खुलेआम गांजा, शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। इन्हीं कारणों से चोरी और लूटपाट जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं। कई दुकानदारों ने तो चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी पूंजीपथरा पुलिस को दिए हैं, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।लगातार चोरी से त्रस्त दुकानदार अब अपने दुकानों के अंदर ही रात में सोने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि पुलिस यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करेगी तो अपराधियों के हौसले और बढ़ जाएंगे और आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर होगी। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने पूरे मामले में ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

You Might Also Like

छ.ग.विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करने दाखिल हुई याचिका

शरद पूर्णिमा पर निभाई जाएगी सैकड़ों वर्ष पुरानी परम्परा

भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को शो काज नोटिस जारी

फर्जी जमीन रजिस्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

मिचौंग तूफान का असर होते ही शुरू हुआ बारिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशे के कारोबारियों से एक लाख की नशीली दवाएं जब्त
Next Article जेपीएल पावर प्लांट हादसा : ऊंचाई से गिरने पर मजदूर की मौत

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?