घरघोड़ा। एक तरफ देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से स्वच्छ भारत आरोग्य भारत का संदेश देने के लिए सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है। भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी वर्ग जनहित में सफाई तथा अन्य कार्य कर रहे है। इसमे नगर पंचायत घरघोडा प्रशासन अपने ही ढर्ऱे में चलते हुए स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है, जिसमे स्वच्छता अभियान का बंटाधार एक तालाब से जलकुंभी निकालकर सडक़ में बेतरतीब फेंक रहे है।
घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड 10 12 में दो तालाब एक दूसरे से जुड़े हुये मौजूद है जिसमें एक तरफ बगमुडा है जबकि दूसरा तालाब छोटेमुडा है। दोनों ही तालाब अगल-बगल में है। वर्तमान में त्यौहार का सीजन है, पूजा पाठ का दौर आस्था स्वरूप चल रहा है।तालाब में घट स्थापना व मूर्ति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में यहां बड़े स्तर में यहां जलकुंभियो की मौजूदगी से तालाब बदहाली झेल रहा है। इससे कई तरह की व्यवहारिक परेशानियां लोगों को उठाना पड़ रहा है
जिसे देखते एक तालाब बगमुड़ा से जलकुंभी को हटाया जा रहा है। लेकिन उक्त तालाब से निकल गए जलकुंभियों को बगल में ही मौजूद छोटेमुडा तालाब व लैलूंगा रोड़ से जुड़े रेंगालबहरी मार्ग है उक्त मार्ग पर गर्ल्स हॉस्टल भी स्थित है वहां बेतरतीब तरीके से उक्त जलकुम्भी को फेंका जा रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को जलकुंभियों के सडऩे से बदबू से जादोजत करना पड़ रहा है। देखा जा रहा है यह एक तरह से स्वच्छता अभियान के धज्जियां भी उड़ा रहा है। यह भी बताएं लाजमी होगा कि नगर पंचायत अपने ही कार्यों के चलते हमेशा से सुर्खियों में रहा है। इस बार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा को ही नजरअंदाज करते हुए तो अभियान को मटियामेट कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी भी है। संख्या बल में भाजपा आगे, सासंद जिला भाजपा अध्यक्ष का गृह ग्राम फिर भी कर रहे है नजरअंदाज।
घरघोडा नगर पंचायत में इस बार काफी उलटफेर हुआ है हालांकि इससे पहले भी राजनीतिक उलटफेर हो चुका है। वहीं राज्य में भाजपा सरकार नप घरघोड़ा में भाजपा पार्षदों की अधिक संख्या होने तथा सांसद और जिला भाजपा अध्यक्ष के गृह क्षेत्र होने के बाद मौन रहना कही ना कही बताता है कि नपं के आगे नमस्तक है।
घरघोडा में पदस्थापना हाल- फिलहाल में मुझे मिला है, यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए तो इस पूरे प्रकरण पर मैं एक बार नगर पंचायत सीएमओं से चर्चा कर लेता हूं,पूरी जानकारी लेकर ही कुछ बता पाउंगा।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम घरघोडा
एक तालाब को बचाने के नाम पर दूसरे तालाब को मृत करना यह गलत हैं। इस सम्बंध मेरे द्वारा अवकाश के बाद स्थानीय प्रशासन से मिलकर वस्तु स्थिति को उनके समक्ष रखूंगा।
सोमदेव मिश्रा, कांग्रेस नेता घरघोडा
नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है कार्य स्वच्छता के विपरीत है। जलकुंभियो के निपटान व अन्य व्यवस्था को कार्य योजना बनाकर किया जाना चाहिए। जलकुंभियों को अन्य तालाबो में पाटना भी गलत है। इस दिशा मे नगर पंचायत व प्रशासन से चर्चा की जाएगी।
सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा नेता घरघोड़ा
सेवा पखवाड़ा : नगर पंचायत घरघोडा में बह रही उल्टी गंगा
तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सडक़ पर
