रायपुर। युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में दही हांडी उत्सव स्थल,अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी में दूसरी बार बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक श्री हनुमंत कथा करने जाने जा रहे है। इस दौरान वे किसी भी दिन अपना दिव्य दरबार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच लगा सकते है। कथा का प्रसारण संस्कार टीवी, बसंत अग्रवाल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक किया जाएगा।
3 अक्टूबर की शाम को 6 बजे पं. धीरेंद्र शास्त्री विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। जहां युवा समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल और अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्य उनका स्वागत करेंगे। जैसे ही वो भारत माता चौक पर पहुंचेंगे, लोग उनका भव्य स्वागत करेंगे। कथा स्थल की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। इसके लिए विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग जिम्मेदारी लेते हुए सेवा कर रहे है। रविवार को कार्यालय में बैठक लेकर सेवादारों के प्रमुखों को बिल्ला और बैच दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री देश में जहां पर भी कथा करते है रायपुर छत्तीसगढ़ का नाम लेने से वे चूकते नहीं है। वे अपनी हर कथा में कहते है कि रायपुर उनका मौसिया का गांव है। क्योंकि यह भगवान श्रीराम का नौनिहाल है। पहली बार वे यहां कथा करने आए थे तब उन्हें उम्मीद नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंचेंगे और यहीं से उन्हें और अधिक ख्याति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस बार वे 4 से 8 अक्टूबर 2025 को फिर गुढियारी रायपुर की पुण्य धरा पर कथा करने के लिए आ रहे है और इस बार पिछली बार की अपेक्षा अधिक भक्तों के आने की संभावनाओं को देखते हुए अवधपुरी मैदान को भव्य पंडाल से सजाया जा रहा है। जगह-जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाया जा रहा है कि ताकि भक्त आराम से पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा का रसपान कर सकें।
उन्होंने बताया कि पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए इस बार कई बड़े वीआईपी आने वाले है। जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह और उनकी पत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल है। आम जनता से अपील करते हुए युवा समाजसेवी ने कहा कि जब भी वे कथा सुनने आए तो बाइक से आए कथा स्थल से कुछ ही दूरी पर भव्य पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। जहां से आसानी से कथा का रसपान करने के बाद अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते है और जाम में भी नहीं फसेंगे। फोर व्हीलर का उपयोग कम ही करें। फोर व्हीलर के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था है। लेकिन कथा समाप्त होने के बाद उन्हें निकलने में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां वे अपनी ईवी वेन और फोर व दुपहिया वाहन को पार्किंग कर सकते है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए निशुल्क 200 ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान में दूसरी बार धीरेंद्र शास्त्री कथा करने के लिए पहुंचने वाले है और इसके साथ ही यहां लाखों की संख्या में उनके भक्त पहुंचेंगे। बाहर से आने वाले भक्तों के लिए रोजाना रात्रि 9 और सुबह 10 बजे भोजन (भंडारा) की व्यवस्था किया गया है। इससे पूर्व कथा समाप्त के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। समाज सेवी ने बताया कि पंडाल स्थल में पहले आओ – पहले पाओ की व्यवस्था होगी। क्योंकि लाखों भक्तगणों के बैठने की व्यवस्था समिति ने की है। यातायात और भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सकें। इसके लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस उनकी पूरी मदद कर रहा है। वे पूरे 6 दिनों तक यहां अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन से जुड़े सभी सेवादारों को उनकी योग्यतानुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि प्रत्येक व्यवस्था त्रुटिहीन और सुगम हो। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र के भक्तों में कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है और कई लोग अपनी सेवादारी करने के लिए यहां पहुंच भी चुके है।
रायपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा
4 से 8 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम, सीएम साय सहित मंत्री-विधायक भी होंगे शामिल
