रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हृ॥रू (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को वे रैली निकालने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं होने की बात कहकर उन्हें रोक दिया। सभी कर्मचारी रामलीला मैदान में रैली के लिए इक_ा हुए थे, तभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें रैली निकालने से मना कर दिया। इसके बाद हृ॥रू संघ के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। काफी चर्चा के बाद रामलीला मैदान से हंडी चौक तक रैली निकालने की आंशिक अनुमति दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के बाद कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की अपील भी की है। एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने रैली तो निकाली, लेकिन जिला भाजपा कार्यालय, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और विधायक निवास तक ज्ञापन देने की अनुमति नहीं दी गई, जो उन्हें समझ नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में 550 से अधिक कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। एनएचएम रायगढ़ जिला अध्यक्ष शकुंतला एक्का ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए। आज रैली को रोकना हमारे आंदोलन को दबाने की कोशिश है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।