NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 40वें चक्रधर समारोह की तैयारियां शुरू, रामलीला मैदान में तैयार हो रहा विशाल डोम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 40वें चक्रधर समारोह की तैयारियां शुरू, रामलीला मैदान में तैयार हो रहा विशाल डोम
रायगढ़

40वें चक्रधर समारोह की तैयारियां शुरू, रामलीला मैदान में तैयार हो रहा विशाल डोम

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2025 1:00 am
By lochan Gupta August 20, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। 27 अगस्त से 5 सितंबर तक होने वाले 40 वें चक्रधर समारोह की तैयारियां रामलीला मैदान में शुरू हो चुकी हैं। मैदान में कार्यक्रम के लिए विशाल डोम और मंच तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी भी इस दौरान उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने डोम पंडाल तैयार किए जाने के बारे में जानकारी ली। डोम में सेक्टर वार बैठक व्यवस्था, लाइटिंग के साथ मंच के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश द्वार, बेरीकेडिंग, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रीन रूम में कलाकारों के सुविधा के लिए आवश्यक इंतेजाम करने के लिए कहा। कार्यक्रम स्थल की नियमित सफाई और बारिश के मद्देनजर जल निकासी की समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। समारोह में प्रस्तुति के लिए आने वाले कलाकारों के आगमन और ठहरने के संबंध में आवश्यक प्रबंध के निर्देश दिए गए। कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता स्थल पर भी मंच और मुकाबलों के लिए जरूरी इंतेजाम करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य तय समय से पहले पूर्ण कर लिए जाएं। कलाकारों से समन्वय व मंचीय व्यवस्था के लिए जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है वे अपनी तैयारी पूरी कर लें।
इस दौरान एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप, तहसीलदार शिव डनसेना, जिला शिक्षाधिकारी डॉ के. व्ही. राव, डीपीओ एल.आर. कच्छप, खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्रीमती रामकली शर्मा का निधन

गढ़उमरिया में हुई चोरी के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने दबोचा

महिला काव्य मंच का छठा वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह संपन्न

लैंगिक उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा एवं डिजिटल हिंसा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केलो नदी में तैरती मिली एक अज्ञात शख्स की लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एन.एच.एम. कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन
Next Article हाथी के हमले से किसान की मौत, 6 लाख मुआवजे पाने 6 पत्नियां आई सामने

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?