NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की नि:शुल्क ‘प्रयास’ ग्रीष्मकालीन कक्षाएं संपन्न (छोटा)
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की नि:शुल्क ‘प्रयास’ ग्रीष्मकालीन कक्षाएं संपन्न (छोटा)
रायगढ़

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की नि:शुल्क ‘प्रयास’ ग्रीष्मकालीन कक्षाएं संपन्न (छोटा)

10 ग्रामों के 130 से अधिक विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

lochan Gupta
Last updated: June 14, 2026 12:14 am
By lochan Gupta June 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ। परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के पावन आशीर्वाद एवं अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट के संस्थापक पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के सतत् योगदान एवं स्नेहिल मार्गदर्शन में संचालित नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिक्षा कार्यक्रम प्रयास का आज गरिमामय वातावरण में सफल समापन हुआ। 1 मई से 13 जून तक ग्रीष्म कालीन नि:शुल्क कोचिंग अभियान चला। बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट द्वारा 01 मई 2026 से 13 जून 2026 तक चलाए गए इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित विषयों का गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क अध्यापन कराया गया। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी की प्रेरणा से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुए ‘प्रयास’ में बनोरा सहित आसपास के 10 से अधिक ग्रामों के 130 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। ग्रीष्मावकाश के दौरान गांव के बच्चों को शैक्षणिक माहौल देने की यह पहल अत्यंत सफल रही। विद्यार्थियों में अध्ययन रुचि, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेखनीय विकास देखने को मिला। इस करियर मार्गदर्शन से बच्चों के भविष्य का रास्ता उज्जवल हुआ है। समापन दिवस पर प्रात: 7.00 से 9.30 बजे तक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सत्र में विद्यार्थियों को चिकित्सा, अभियांत्रिकी, प्रशासनिक सेवाएं, रक्षा सेवाओं सहित अन्य करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर सतत परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से योगदान दिया। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट के प्रति आभार जताया। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी की मानना है कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है । पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के संकल्प के अनुसार ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित अवसर और मार्गदर्शन देना ट्रस्ट की प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे।
‘प्रयास’ ने एक बार फिर सिद्ध किया कि सकारात्मक सोच, सामाजिक सहयोग और समर्पित प्रयासों से ग्रामीण बच्चों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें अध्ययन, अनुशासन और संस्कारयुक्त जीवन की प्रेरणा दी।

You Might Also Like

विकसित भारत संकल्प यात्रा : 1.50 लाख से अधिक लोगों ने ली शासकीय योजनाओं की जानकारी

दो ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, एक चालक की मौत

रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन

सांस्कृतिक धरोहरों को संजोकर रखा है श्याम मंडल ने : विश्वकर्मा

शराब दुकान हटाने की मांग लेकर महिला पहुंची कलेक्टोरेट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि-ओपी
Next Article किसानों के हक पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?