रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। हादसा नवा रायपुर में हुआ है। निखिल कश्यप (22) की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। जानकारी मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे उनके साथ मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। दोनों ने घटनास्थल का जायजा लिया। गृहग्राम फरसागुड़ा में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि निखिल बस्तर सीट से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा था। उसकी मां वेदवती कश्यप वर्तमान में बस्तर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है।
मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, तीन बाइक पर चार युवक सवार थे। निखिल कश्यप के साथ उसका एक दोस्त स्पोर्ट्स बाइक पर पीछे बैठा था। सभी रायपुर से सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से निखिल करीब 40 फीट दूर फेंका गया। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर ही खून बहने से निखिल की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे में सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने 112 को सूचना दी।
मौके पर पहुंची 112 ने निखिल के घायल दोस्त को पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया है। जहां युवक का इलाज जारी है। दूसरे युवक के भी सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने निखिल की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की सडक़ हादसे में मौत की खबर के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा ने सोशल मीडिया साइड एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि
शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय श्री निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दु:खद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।्र इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल के असामाजिक निधन पर ओपी ने शोक जताया
मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल के असामाजिक निधन पर ओपी ने शोक जताया
रायगढ़। कैबिनेट के साथी,मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के सुपुत्र निखिल कश्यप का सडक़ दुर्घटना में निधन की जानकारी पर विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी शोक संदेश में कहा वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति और संबल प्रदान करें।