NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्ण शराबबंदी करने वाले ग्राम कोलाईबहाल की महिलाएं बनीं मिसाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूर्ण शराबबंदी करने वाले ग्राम कोलाईबहाल की महिलाएं बनीं मिसाल
रायगढ़

पूर्ण शराबबंदी करने वाले ग्राम कोलाईबहाल की महिलाएं बनीं मिसाल

चक्रधरनगर में महिला समिति व समाजसेवियों का सम्मान

lochan Gupta
Last updated: July 14, 2025 12:28 am
By lochan Gupta July 14, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में आज 13 जुलाई को विभिन्न थानों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। इसी कड़ी में थाना चक्रधरनगर में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कोलाईबहाल की महिला समिति को गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पहले चरण में थाना प्रभारी ने ग्राम कोटवारों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटवार प्रशासन और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण, विवाद निपटारा और सूचना संप्रेषण जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। पुलिस सहायता हेतु विशेष रूप से कोलाईबहाल की महिला समिति को थाना प्रभारी द्वारा प्रशंसा पत्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और पूर्ण शराबबंदी के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए कई अन्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक इग्नासुस केरकेट्टा व संतोष कुमार साहू को, कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्र आयुष गुप्ता एवं भारती राणा (ग्राम संबलपुरी हायर सेकेंडरी स्कूल) को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए स्टाफ नर्स सरिता लाल तथा ऑपरेशन थिएटर अटेंडर विष्णु यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, ग्राम सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय योगदान के लिए कोटवार बलवंत चौहान (सरायपाली) और वसंत राम चौहान (ग्राम चक्रधरपुर) को भी सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे सहित थाने का अन्य स्टाफ तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक सहभागिता और जनसहयोग को नई ऊर्जा मिली है।
इस गरिमामयी अवसर पर सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे सहित थाने का अन्य स्टाफ तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक सहभागिता और जनसहयोग को नई ऊर्जा मिली है।

You Might Also Like

एडीबी देगा लोन, टू लेन सडक़ों की बढ़ेगी चौड़ाई

कल्याण के देव हैं भगवान गणेश और कार्तिकेय : पं. गिरधारी तिवारी

छात्रा से अनाचार के आरोपी को 20 साल की कैद

शरारती तत्वों ने दो वाहनों में लगाई आग

जिला भाजपा अध्यक्ष को लेकर राजधानी में हुआ मंथन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नायब तहसीलदार व पटवारी के घर चोरो का धावा
Next Article महिला समूह के साथ कोसमपाली में अवैध शराब की जांच

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?