NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बसना बीआरसी पूर्णानंद मिश्रा को हटाने के लिए समन्वयक ने किया हल्ला बोल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बसना बीआरसी पूर्णानंद मिश्रा को हटाने के लिए समन्वयक ने किया हल्ला बोल
छत्तीसगढ़

बसना बीआरसी पूर्णानंद मिश्रा को हटाने के लिए समन्वयक ने किया हल्ला बोल

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2025 12:04 am
By lochan Gupta July 4, 2025
Share
4 Min Read

बसना। बसना बीईओ डहरिया एवं बीआरसी पूर्णानन्द मिश्रा के उपर कई आरोप लगाकर शिक्षक संगठनो ने हल्ला बोल अभियान शुरू कर दिया है। जिला स्तरीय अधिकारियो के समक्ष जाकर लिखित शिकायत 01 जुलाई को प्रस्तुत की गई है। शिक्षको का स्पष्ट कहना है कि इन दोनो के विरूद्व कार्रवाई करके इन्हे नही हटाने पर शिक्षक संगठन एंव संकुल समन्वयको के द्वारा 05 जुलाई से समन्वयक से सबंधित कार्य नही किया जायेगा, बल्कि शाला बहिष्कार करेंगे। मामले की गर्माहट को देखते हुए विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी एवं रेखराज शर्मा जिला परियोजना समन्वयक(समग्र शिक्षा) 02 जुलाई को बसना पहुंचे है। रेखराज शर्मा से इस संबंध में पूछने पर बताया कि वे बसना इसी मामले में आये है, बाद में ही वे जानकारी दे पाये।
अनिल सिंह साव अध्यक्ष शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ, विजय घृतलहरे जिलाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, नीलाम्बर नायक छ.ग. शिक्षक संघ, शरण दास अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन, गजेन्द्र नायक अध्यक्ष छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन, वारिश कुमार, सुरेश प्रधान, त्रिकांत बाघ, विकास प्रधान, राजेश कुमार साहू, अरूण प्रधान, संतलाल चौहान, डीजेन्द्र कुर्रे, संतलाल पटेल, रोहित पटेल, संतराम बंजारा, अमित भोई, इन्दल पटेल, भूपेश पाढी, अमृत लाल चौहान, परमानन्द कर्ष, पुरन्दर बंछोर, प्रफुल्ल साव, आरिफ बेग, संतलाल मुकर्जी, महेश नायक, धनश्याम साहू के हस्ताक्षर लिखित शिकायत में है। शिकायत पत्र के अनुसार दोनो अधिकारी समन्वयको के साथ दबाबपूर्वक रात्रि में भी कार्य करवाते है, मजबूर किया जाता है। समन्वयको की नई नियुक्ति में नियमो को दरकिनार करके बगैर उच्च अधिकारी के अनुुशंसा प्राप्त किये मनमानी पूर्वक नियुक्ति किया गया है। प्राचार्य का प्रस्ताव व अनुशंसा को कोई अहमियत नही दी गई है। प्री-आडिट करने के आदेश निकाल करके पैसे की वसूली की गई है। बीआरसी बसना पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा प्रोटोकाल का पालन नही किया जाता है, मनमानी आदेश-निर्देश जारी करता है। विशेष करके अनुसूचित जाति वर्ग के समन्वयको को हमेशा प्रताडित किया जाता है। अमृत लाल चौहान एवं मनबोध नंद की माने तो उन्हे प्रत्येक बैठक में अपमानित करते है। मनबोध नंद को निलंबन से पूर्व स्पष्टीकरण तक नही मांगा गया है, बीईओ और बीआरसी ने प्रस्ताव तैयार कर तत्काल भेज दिये। जबकि इनका कार्य संतोषजनक होने का शिक्षक संगठनो ने हवाला दिया है। शिक्षक संगठनो का गंभीर आरोप है कि संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर एवं जिला स्रोत्र समन्वयक के नाम पर बीईओ एवं बीआरसी बसना के द्वारा डरा धमका करके पैसो की मांग की गई है, वसूली की जाती है। बताना जरूरी है कि पूर्णानन्द मिश्रा ने संकुल केन्द्र भंवरपुर के लिए परमानंद कर्ष को 20 जून से दायित्व सौपा है। जबकि संकुल प्राचार्य ने संकुल में बैठक लेकर सर्वसम्मति से बुंदलाल नायक की नियुक्ति का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को भेजा है। कुछ महिने पूर्व पूर्णानन्द मिश्रा पर एक महिला प्रधानपाठिका ने शिकायत प्रकरण वापस लेने के लिए दबाब बनाने का लिखित शिकायत बीईओ बसना से की थी। जिसकी जांच संभागीय संयुक्त संचालक के द्वारा किया जायेगा।

You Might Also Like

पूर्व विधायक की गाड़ी ने बाइक को ठोका

निजी भूमि पर जबरन सडक़ बनाकर ग्रीन जोन में लगे पेड़ों की अवैध कटाई कराने वाले जमीन दलालों पर एफआईआर की मांग

3 जिलों को जोडऩे 10 किमी सडक़ बनाने श्रमदान

शिक्षकों को अपमानित करने वाले बस्तर जेडी राकेश पांडे को नहीं हटाने पर स्कूलों में 7 नवंबर को होंगी तालाबंदी

डीएसपी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती ने लगाया आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया रायगढ़ मुख्य मार्ग थोड़ी सी बारिश में होता है जाम
Next Article एसीबी ने किया पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?