NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
रायगढ़

‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

विधायक प्रकाश ने कोड़ातराई पहुंच कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, महापौर, डीआईजी, कलेक्टर व एसपी भी रहे मौजूद

lochan Gupta
Last updated: October 2, 2023 12:53 am
By lochan Gupta October 2, 2023
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ के कोड़ातराई में आगामी 04 अक्टूबर को भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खडगे व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। विधायक प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने आज कोड़ातराई पहुंच कर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल पर डोम, मंच और बैठक की तैयारी को लेकर निर्देश दिए। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग के स्थल चिन्हांकित कर वहां सभी जरूरी तैयारियां जल्द पूरी करने के लिए भी कहा। वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उन्होंने विस्तृत रूट व ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। सभा स्थल तक लोगों की एंट्री व उनके बैठने के साथ पेयजल की व्यवस्था के लिए विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया। डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था और बेरीकेडिंग की तैयारियों को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, डीएसपी ट्रैफिक सुशांतो बनर्जी अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हाथी प्रभावित तीन जिलों के सरहदी ग्रामों से घिरा कापू

आओ आप और हम मिलकर विकसित रायगढ़ बनाएं- सुनील रामदास

सडक़ पर हुए गड्ढ़े दे रहे हादसों को न्योता

एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल राजघट्टा खरसिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से

सडक़ दुर्घटना में प्लांट श्रमिक की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 6 कोल वॉशरी पर जिलाधीश ने लगाया 1.56 करोड़ का जुर्माना
Next Article कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?