रायपुर। एक युवक के गौवंश से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसका वीडियो भी बना लिया। पूरा मामला अवंती विहार के खम्हारडीह थाना इलाके का है। आरोपी युवक का नाम अनुक तांडी है। कुकृत्य करने वाले आरोपी को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नग्न कर जुलूस निकाला। इसके बाद उसे खम्हारडीह पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता युवक को मारते-पीटते रहे और उससे नारे लगवाए जन्म-जन्म का नाता है, गौ-माता हमारी माता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी विजय नगर चौक अवंति विहार के इलाके का रहने वाला है। 6 जून की रात वह स्कूल के ग्राउंड पर आया। इस दौरान ग्राउंड पर कुछ पशु खड़े दिखते हैं। उन्हें देखकर वहां खड़ी गौ-वंश के साथ गलत हरकत करने लगता है।
भारत में पशु क्रुरता के खिलाफ कई कानून हैं, जिनमें से एक प्रमुख कानून है भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पशु क्रुरता निवारण अधिनियम, 1960 पशु के साथ दुष्कर्म या क्रुरता करने पर सजा के प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत पशुओं के साथ क्रुरता करने पर सजा का प्रावधान है। इसमें जुर्माना और जेल की सजा दोनों शामिल हो सकते हैं। कई मामले में देखा गया है कि पशु के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को 7 साल की भी सजा हुई है। पशु क्रुरता के मामलों में सजा की अवधि अपराध की गंभीरता और विशिष्ट परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
युवक ने की गौवंश से अश्लील हरकत
गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा, नग्न कर निकाला जुलूस
