NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल्द बंद हो कुम्हारी टोल प्लाजा : कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जल्द बंद हो कुम्हारी टोल प्लाजा : कांग्रेस
रायपुर

जल्द बंद हो कुम्हारी टोल प्लाजा : कांग्रेस

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2025 2:59 am
By lochan Gupta May 29, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। प्रदेश के रायपुर और दुर्ग के बीच संचालित कुम्हारी टोल नाके का विरोध हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली हो रही है। टेंडर की समय अवधि खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध वसूली जारी है। 60 किमी के दायरे में एक टोल नाका होना चाहिए, लेकिन 54 किलोमीटर के दायरे में एक की बजाय 3-3 टोल नाका संचालित है। हृ॥्रढ्ढ के गाइडलाइन के मुताबिक, इसे हटा देना चाहिए। लेकिन अब तक इस मामले में राज्य सरकार ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा को बंद करने की मांग पहले ही की थी, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है और टोल वसूली जारी है। वैसे तो नियमानुसार, टोल वसूली को निर्धारित लागत सालों पहले ही वसूल की जा चुकी है, तो इस टोल प्लाजा का संचालन पूरी तरह से अवैध और जन विरोधी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, रायपुर से दुर्ग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 (पूर्व हृ॥-6) पर संचालित कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। केवल 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा-मंदिर हसौद (किमी 258), कुम्हारी (किमी 281), और दुर्ग (किमी 312) संचालित हो रहे हैं। यह भारत सरकार के सडक़ परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसमें दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी अनिवार्य की गई है। लेकिन यहां 54 किलोमीटर के दायरे में तीन-तीन टोल प्लाजा है।
कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने टोल प्लाजा के स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट पोत कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से उनकी झूमाझटकी भी हुई थी। प्रदर्शन कारियों ने कहा कि, जिन मार्गों पर फ्री एंट्री की व्यवस्था है, वहां ऐसे कैमरे लगाकर चुपचाप टोल काटना आम लोगों के साथ छल है। उन्होंने आरोप लगाया कि, व्हीआईपी वाहनों के फास्टेक से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं, जो डिजिटल ठगी जैसा कृत्य है। पांच महीने पहले रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने को लेकर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उस दौरान अग्रवाल ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। टोल प्लाजा के चलते जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने समेत विभिन्न कार्यों को लेकर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। अग्रवाल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा वर्षों से संचालित है, अवधि पूर्ण हो जाने के बाद भी यह टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इससे बंद कराने की मांग उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से की है। टोल प्लाजा के चलते जनता को भारी असुविधा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पांच महीने पहले कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। पांच महीने पहले कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

You Might Also Like

क्रिश्चिन अस्पताल पर मरीजों ने लगाया इलाज में लापरवाही और धर्मांतरण काराने का आरोप

डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर हमला

जेल में ‘कुंभ स्नान’ हर जेल के लिए एक-एक मटका गंगाजल

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा

भारत के गलत नक्शा प्रस्तुत करने पर भडक़े पंकज झा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अचानक से बारिश की शुरुवात होते ही साँपों के रेस्क्यू कॉल में आई तेजी
Next Article स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?