NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जादू-टोना के शक में महिला की हत्या
रायपुर

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या

आरोपियों को शक था, नींबू-मिर्ची फेंकने से पत्नी का हुआ अबॉर्शन

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2025 12:17 am
By lochan Gupta May 26, 2025
Share
4 Min Read

तिल्दा/रायपुर। जिले के खरोरा इलाके में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपियों को शक था कि महिला के नींबू-मिर्ची फेंकने की वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हो गया था। यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में हुई। पुलिस ने बताया कि थाने में 24 मई को एक घर के बाहर महिला की खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि मृत महिला का नाम पद्मा यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) है। वो घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की, तो पाया कि मृत महिला के सिर, सीने और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना हुआ बड़ा पत्थर और एक टूटा हुआ डंडा भी मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले बांस और नीलगिरी की लकड़ी से पीटा, फिर महिला के गिरने पर बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पद्मा यादव का पड़ोसी में रहने वाले दो भाई राजू यादव (28 साल) और जीवन यादव (24 साल) के साथ विवाद था। आए दिन पद्मा की दोनों भाइयों के साथ लड़ाई होती थी। घटना वाले दिन भी राजू को पद्मा के घर के पास की गली से भागते हुए देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पद्मा पर जादू-टोना करने का शक था। पद्मा नींबू-मिर्ची फेंककर जादू-टोना करती थी, जिसकी वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हो गया। इस बात को लेकर दोनों भाई महिला से नाराज रहते थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि पद्मा ने उनके दादाजी से सस्ते में जमीन खरीदकर घर बनाया था। इस बात को लेकर भी दोनों भाइयों से महिला का विवाद होता था।
24 मई को इसी बात को लेकर फिर से महिला के साथ झगड़ा हुआ। विवाद के बाद दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने पद्मा पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भाइयों ने पहले डंडे से महिला पर हमला किया। इसके बाद एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर वार किया। मृतक महिला के शरीर पर सिर, सीने और हाथ-पैरों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर और टूटा हुआ डंडा बरामद किया है। थाना खरोरा में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

You Might Also Like

विश्व स्वास्थ्य दिवस : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की

छत्तीसगढ़ से दीपावली-छठ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 12 हजार यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट

नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन में अब ईडी भी होगी शामिल

सीएम साय की घोषणा के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारीज्

छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिलेगा 1874 करोड़ रुपये अतिरिक्त आबंटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड झीरम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next Article पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में देश में 5वें स्थान पर छग

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?