NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संविधान बचाने एकजुट कांगे्रसियों ने निकाली रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संविधान बचाने एकजुट कांगे्रसियों ने निकाली रैली
रायगढ़

संविधान बचाने एकजुट कांगे्रसियों ने निकाली रैली

कहा -सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कुचलने में लगी है

lochan Gupta
Last updated: May 25, 2025 12:13 am
By lochan Gupta May 25, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ से आज संविधान बचाओ जिला स्तरीय रैली निकाली गई इस संविधान बचाओ यात्रा में जिले के समस्त विधायकगणों जिनमें पूर्व केबिनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल,धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया,लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार रायगढ़ के जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला ने इस रैली की अगुवाई की साथ ही कांग्रेस ने ठाना है संविधान को बचाना है कि गगन भेदी नारों के साथ इस संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जुटे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संविधान बचाओ रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व बताया कि गुजरात के अहमदाबाद सम्मेलन में इस रैली की योजना अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में बनी थी और छत्तीसगढ़ में इस रैली के माध्यम से प्रदेश संभाग जिला व ग्रामीण अंचल में आम लोगों के घर घर तक संविधान बचाने के संदेश को पहुंचाने का कार्यक्रम है जो 40 दिनों तक चलेगा, कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि हमेँ अपने देश के संविधान पर गर्व है जिसने देश के 140 करोड़ लोगों की आत्मा बसती है इस संविधान के मदबयम से हमे अमन और चौन से जीने की आजादी मिलती है और हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है कि वह: अपने संविधान को बचा कर रखे और उसकी हिफाजत करे, रैली को संबिधित करते हुए धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. निर्वाचन आयोग, सीबीआई और ईडी पर सवाल उठाते हुए लालजीत राठिया ने कहा कि इन संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.हमे हर हाल में संविधान को बचाए रखना होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केबीनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लोकतंत्र को लेकर गंभीर नहीं है 3 काले कृषि कानून पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे धरने के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को प्रधानमंत्री जी ने श्रद्धांजलि तक नहीं दी मणिपुर में हुई बर्बरतापुर्वक महिला उत्पीडऩ की घटना के बावजूद उन्होंने वहाँ जाना उचित नहीं समझा यहां तक की पहलगांव में 26 निर्दोषों की सुरक्षा में चूक के कारण हुई मौत के समय विदेश से वापस आकर वहां न जाकर बिहार की चुनावी रैली में जाकर वह देश और विश्व को क्या संदेश देना चाह रहे थे यह बात स्वस्थ्य लोकतंत्र के हित मे तो कतई नहीं है । उन्हें आम जनता की नहीं, सिर्फ सत्ता की चिंता है. इस संविधान बचाओ रैली के माध्यम से कांग्रेसजन जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठा रहे हैं, क्योंकि मौजूदा सरकार लोकतंत्र को कुचलने में लगी है. संविधान को बचाने के लिए यह लड़ाई जरूरी है।
कार्यक्रम में आभार उद्बोधन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा संविधान को बचाना हमारे लोकतंत्र और राष्ट्र की स्थिरता के लिए आन अत्यंत आवश्यक है। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए और इसकी रक्षा करने के लिए काम करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया।

You Might Also Like

प्रशासनिक टीम ने किया डेंगू संक्रमण चिन्हांकित वार्ड का निरीक्षण

वंचित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे कायाकल्प प्रकल्प सेवाये जरूरी – बाबा प्रियदर्शी राम

जायसवाल समाज कल्याण समिति ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

लोहरसिंह में अखिल भारतीय व्हालीवाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 36 आवेदन का किया निराकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मातृ मृत्यु दर कम करने जिले में चलाया गया विशेष अभियान
Next Article स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हेतु 12 करोड़ स्वीकृत-ओपी

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
एटीएम से कैश चोरी करने गैस कटर लेकर पहुंचा चोर
साय कैबिनेट की बैठक आज, विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वर्दी का धौंस दिखाकर आदिवासी की जमीन पर बेजा कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?