सुकमा। आज सुकमा में सुशासन,सनातन,और संस्कृति के लिए समर्पित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृति में भव्य एवं दिव्य संगोष्ठी में पूरे सुकमा जिले से महिलाओं ने एकत्र होकर सिंदूर यात्रा भी निकाली कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पार्वती प्रधानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प कला बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने 10 हजार कुआं,तालाब एवं धर्मशाला बनवाकर जनता के लिए कार्य किया था उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। वो बहुत बड़ी शिव भक्त भी थी काशी में मन्दिर बनवाया था,इसी वजह से मोदी ने काशी में उनका मूर्ति का अनावरण भी किया है भारत में स्थापित 12 ज्योर्लिंगो के जीर्णोद्धार के लिए भी कार्य किया था इसके साथ ही विधवा विवाह को भी प्राथमिकता दी और सम्प्पति का भी अधिकार दिया, उन्होंने विधवा विवाह महिलाओं को सुरक्षित रखने हेतु किया, लोकमाता जन समस्या निवारण सभा लगाती थी,जिसमें महिलाओं को अधिकार दिया जैसा उन्होंने किया वही आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है, उन्होंने कृषि मंडी की स्थापना की 30 वर्षो के शासन में उन्होंने जनता के हित में सारे कार्य किये,गौ शाला का निर्माण किया व गोचर का स्थान सुनिश्चित किया उनके पास 500 महिला सैनिक थी जो पूर्ण रूप से प्रशिक्षित थी उनसे ही प्रेरणा लेकर समाज में महिलाओं को आगे लाने हेतु मोदी सरकार भी कार्य कर रही है जिसका सबसे बड़ा उद्धरण आपरेशन सिंदूर है जिसमें महिला फाइटरों ने पूरा आपरेशन अपने दम पर किया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं को स्वालम्बी बनाने हेतु लघु उद्योग प्रारम्भ किया व आर्थिक,सामाजिक, उत्थान हेतु अनेकों कार्य किया,जनता के हित के लिए जनता के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए ऐसी न्यायमूर्ति थी हमारी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी लोकमाता एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी-दीपिका, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘पुण्यश्लोक’ अहिल्याबाई होल्कर जी ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी।भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोडऩे का काम उन्होंने किया था। संगोष्ठी के उपरांत उपस्थित सभी महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे व भारतीय सेना के जयकारे लगाते हुए पूरे सुकमा नगर में सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाल कर स्थानीय बस स्टैंड में सभा का अंत किया। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे,हूँगाराम मरकाम ने सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन विश्वराज चौहान एवं आभार सन्नू कोरसा ने किया।
अहिल्या बाई होल्कर की मनाई गई 300 वीं जयंती

By
lochan Gupta
