रायगढ़। पुलिस ने गांजा तस्करों के दो अलग-अलग गिरोह पर कार्रवाई की है। कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार उनके पास से पौने 2 लाख कैश, 61 किलो गांजा और तीन कार जब्त किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा सीमा के बौध जिले से लैलूंगा की ओर गांजा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार को पाकरगांव के जंगल रास्ते में दो संदिग्ध कार को आते देखा। जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकवाया, तो मौका पाकर कार में सवार 3 लोग जंगल के रास्ते भाग गए, लेकिन एक युवक पुरेन्द्र यादव को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में पुरेन्द्र यादव ने बताया कि, उसके तीन साथी रितेश यादव, युगल यादव और यदुमणि यादव के साथ मिलकर गांजा लेकर बेचने के लिए आ रहा था। कार में पुलिस को 61 किलो गांजा मिला और कार का नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। उन्हें को पकड़ न सके, इसलिए कार में फर्जी नंबर का इस्तेमाल करते थे।
दूसरे गिरोह के बारे में बताया
इसके अलावा पुरेन्द्र ने पूछताछ में दूसरे गिरोह के बारे में बताया। पुलिस मामले में जांच करते हुए दूसरे गिरोह के दिनेश यादव को लैलूंगा क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।
दिनेश यादव ने पूछताछ में बताया कि, उसने 1 मार्च को अपने साथी केशव यादव और नत्थू यादव के साथ मिलकर ओडिशा से 60 किलो गांजा लाया था। खुद 17 किलो गांजा रखकर बाकी गांजा गिरधारी यादव और नत्थू यादव को बेचने के लिए दिया था।
दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके
इस मामले में पुलिस ने पहले ही केशव और नत्थू को 22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। तब से गिरधारी और दिनेश यादव फरार थे। दूसरे गिरोह के दिनेश यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी के पास से नगद 1 लाख 80 हजार रुपए, एक कार और 6 मोबाइल जब्त किया है। फरार तस्करों की पतासाजी शुरू कर दी है।
फरार आरोपियों की तालाश जारी
इस मामले में साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि, अलग-अलग मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। पुरेन्द्र यादव अपने साथियों के साथ जशपुर एरिया में गांजा बेचने की फिराक में था। जिसे पकड़ा गया है और मौके से 61 किलो गांजा और दो कार जब्त किया गया है। दिनेश यादव के पास से नगदी रकम कार जब्त किया गया है। दिनेश यादव से नगदी रकम, कार और 6 मोबाइल जब्त किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तालाश जारी है।
कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी
अलग-अलग गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार, कैश, गांजा और 3 कार जब्त
