NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीएसपी विश्वकर्मा ने प्लांट कर्मियों को बताए साइबर अपराध से बवने के उपाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डीएसपी विश्वकर्मा ने प्लांट कर्मियों को बताए साइबर अपराध से बवने के उपाए
रायगढ़

डीएसपी विश्वकर्मा ने प्लांट कर्मियों को बताए साइबर अपराध से बवने के उपाए

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2025 12:03 am
By lochan Gupta May 9, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने आज थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के एनआरटीएमटी प्लांट में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा और निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में हुई इस विशेष कार्यशाला में प्लांट के लगभग 100 कर्मचारियों को इंटरनेट और डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सीख दी गई।
कार्यक्रम में साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा, निरीक्षक नासिर खान और प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह सहित टीम ने प्लांट कर्मियों को विस्तारपूर्वक बताया कि कैसे धोखेबाज एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते हैं, कैसे गूगल पर नकली कस्टमर केयर नंबर डालकर फोन करने पर फर्जी कॉल सेंटर वाले आपकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं, और कैसे ऑनलाइन लिंक भेजकर शेयर ट्रेडिंग, लोन, या नौकरी के झूठे वादों में फंसाकर दस्तावेज हासिल किए जाते हैं, जिनका बाद में आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग, रूपयों का लालच देकर बैंक खाते खुलवाना और उनका फ्रॉड में उपयोग जैसे तरीकों से भी कर्मचारियों को अवगत कराया गया। साइबर सेल की टीम ने इन खतरों से बचने के लिए स्पष्ट सुझाव दिए-किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी अजनबी को अपनी निजी जानकारी न दें, और किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले दोबारा जांच अवश्य करें। इस कार्यक्रम में प्लांट प्रबंधन सहित उप निरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक धनंजय कश्यप, विक्रम कुजूर और आदिकांत प्रधान की उपस्थिति रही। साइबर सेल ने इस पहल के ज़रिए यह संदेश दिया कि सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, और समय पर जागरूकता ही साइबर अपराध को मात देने का सबसे कारगर उपाय है।

You Might Also Like

शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की ऑन ग्राउंड प्रोग्रेस देखने निकले वित्तमंत्री ओपी

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का निर्णय समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश-वित्त मंत्री चौधरी

अदाणी फाउंडेशन का सात दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर संपन्न

उमेश पटेल ने सपरिवार किया मतदान

बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के रासेयो स्वयं सेवकों ने की माँ मनकेश्वरी की दर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रावीण्य सूची में आए श्रमिक परिवार के बच्चों को मिलेगा श्रम विभाग से लाभ
Next Article सपनों की उड़ान : टॉपर्स रोनित चौहान की कहानी बनी प्रेरणा का स्रोत

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?