NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम की हुई मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम की हुई मौत
रायगढ़

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम की हुई मौत

पत्नी व बच्चा गंभीर, उपचार जारी

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2025 12:55 am
By lochan Gupta April 26, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। बेकाबू ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार पति की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पत्नी और दूधमुंहा बेटा घायल हो गए हैं। मृतक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम था। यह हादसा 18 अप्रैल को तब हुआ जब हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर परिवार के साथ वापस घर लौट रहा था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के भोजपुर जिले के बिहियां थानान्तर्गत ग्राम खिरौनी निवासी अमित कुमार प्रसाद पिता स्व. हरेकृष्ण प्रसाद (37 वर्ष) वर्तमान में जशपुर जिले के कुनकुरी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर बीडीएम के पद पर कार्यरत था। वे अपनी पत्नी प्रीति कुमार सिंह और दो साल का बेटा आयांश के साथ कुनकुरी के ही आदर्श नगर में रहते थे। इससे विगत 18 अप्रैल को गुड़ फ्राइडे की छुट्टी होने पर शाम को अमित अपने पत्नी-बच्चे को लेकर बाइक से हनुमान टेकरी मंदिर गया था, जहां पूजा-अर्चना कर देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे अमित अपने परिवार के साथ घर आदर्श नगर लौट रहा था। इस दौरान ईशा क्लीनिक के पास पहुंचा ही था कि तेज से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक -सीजी 14 ई 0413 के चालक बजरंग राम वनवासी ने उसकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया।
जिससे बाइक चालक अमित के सिर, हाथ-पांव में चोट में चोटें आई तो वहीं मासूम आयांश का हाथ फैक्चर हो गया, इसके साथ ही उसकी प्रीति कुमारी सिंह का कंधा चोट आई थी। जिससे तीनों घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने 19 अप्रेल को सुबह रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे अमित, प्रीति और आयांश को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन अमित की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था, जिससे 24 अप्रैल को उसे रायपुर रेफर किया, इससे लेकर जा ही रहे थे कि सराईपाली के पास अचानक उसकी तबीयत बिगडऩे लगी, जिससे वापस रायगढ़ लाया गया, जहां जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही अमित को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

You Might Also Like

युवती से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

मोदी की सभा को सफल बनाने में जुटे भाजपाई

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल

कृषि कॉलेज रायगढ़ में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

डीजल चोर गैंग स्कार्पियो के साथ पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बगीचा में इंडोर स्टेडियम को मिली 2.75 करोड़ की मंजूरी
Next Article जिला अस्पताल परिसर में विशाल पेड़ बना हादसों का खतरा

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?