खरसिया। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, बाम्हनपाली खरसिया में बड़े ही धूमधाम से 22 अप्रैल 2025 को 55वां पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा चित्रों के प्रदर्शन एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। शिक्षिकाओं ने गतिविधि द्वारा विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस से सम्बंधित जानकारी दी शिक्षिकाओं द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षा रोपण, वन्य जीव संरक्षण पर बल देते हुए एक नवीन पर्यावरण निर्माण करने का सन्देश दिया एवं पृथ्वी दिवस के महत्त्व को बताया गया। सभी क्लास के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर स्पीच और कविता पाठ किया, क्लास 5 के विद्यार्थी आदित्य शर्मा द्वारा पृथ्वी दिवस पर स्पीच दी गई और कविता पाठ की गई सम्भालों इसे जैसे सपना हो कोई प्यारा, पेड़ लगाओ, धरती बचाओ, पृथ्वी को स्वर्ग बनाओ जिससे सुरक्षित रहे जीवन हमारा। पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2025 का थीम है हमारी शक्ति, हमारा ग्रह, यह विचार शिक्षा, वकालत और सामुदायिक समर्थन के माध्यम पर केंद्रित है। इस अवसर पर प्राचार्य विश्वजीत सिंह बाबू शिक्षक शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।