NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिव पुराण श्रवण करने से होती है सद्गति : पं गिरधारी तिवारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिव पुराण श्रवण करने से होती है सद्गति : पं गिरधारी तिवारी
रायगढ़

शिव पुराण श्रवण करने से होती है सद्गति : पं गिरधारी तिवारी

शंकर नगर धांगरडीपा में भव्य श्री शिव पुराण कथा का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2025 11:33 pm
By lochan Gupta April 14, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति शशि-मणिशंकर पांडेय के निवास स्थान शंकर नगर धांगरडीपा में विगत 7 अप्रैल से चैत्र मास के पावन महीना में बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ श्री पांडेय परिवार की पहल से श्री शिव पुराण कथा का सात दिवसीय संगीतमयी आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। वहीं व्यासपीठ पर विराजित हैं। मानस रसिक, मानस मराल श्री द्वारिकाधीश मंदिर सारंगढ़ के विद्वान पं गिरधारी लाल तिवारी। जो बड़े ही सहज सरल ढंग से भगवान श्री शिव जी की अमृतमयी कथा का रसपान निसदिन दोपहर तीन बजे से भगवान श्री शिव की इच्छा समय तक करा रहे हैं। वहीं कथा स्थल में भगवान शिव की कथा श्रवण कर रहे उपस्थित सभी श्रद्धालुगण आनंदित हो रहे हैं।
भव्यता देने में जुटे श्रद्धालुगण
सात दिवसीय पावन संगीतमयी भगवान श्री शिव पुराण कथा के भव्य आयोजन को भव्यता देने में कथा यजमान शशि-मणिशंकर पाण्डेय, संगीता-अचल पाण्डेय, आयु पाण्डेय अनुभा-घनश्याम दुबे अंकिता-रमेश उपाध्याय सविता-लोकनाथ केशरवानी सौम्य, वांछा (न्यासा), सजल, नंदकुमार पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, रविशंकर, उमाशंकर, सुकांत, अमित, विकास, विवेक, सूर्यप्रकाश, कौस्तुभ, दिव्यांश, शुभ, विभू एवं समस्त पाण्डेय परिवार के श्रद्धालुगण जुटे हैं। वहीं श्री पांडेय परिवार ने सभी शिव भक्तों से कथा स्थल में पधारकर शिव तत्व ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का निवेदन किया है।
भगवान शिव की महिमा
व्यास पीठ पर विराजित पं गिरधारी तिवारी ने कथा प्रसंग के अंतर्गत बारह ज्योतिर्लिंग के महत्व को विस्तार से बताए। वहीं उन्होंने कहा कि सभी भक्तों के लिए शिव पुराण का बडा महत्व है. शिव पुराण में परब्रह्म परमेश्वर के भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का वर्णन किया गया है। शिव पुराण का विधि पूर्वक पाठ करने और श्रद्धा पूर्वक सुनने से मन को संतुष्टी मिलती है।शिव पुराण के अनुसार, मनुष्य शिव भक्ति को पाकर श्रेष्ठतम स्थिति पर पहुंचता है वह शिवपद को प्राप्त कर लेता है। इस पुराण को नि: स्वार्थ होकर श्रद्धा पूर्वक सुनने से मुनष्य सभी पापों से मुक्त होकर इस जीवन में बड़े-बड़े उत्कृष्ट भोगों का उपभोग करके अन्त में शिवलोक प्राप्त हो जाता है। इस तरह से कथा स्थल में भगवान शिवकथा की धारा बह रही है। जिसमें श्रद्धालुगण डूबकी लगा रहे हैं साथ ही मधुर भजन गीतों के संग आनंदित होकर झूम रहे हैं। आज होगी पूर्णाहुति भगवान श्री शिव पुराण कथा प्रसंग के अंतर्गत पावन कथा स्थल में ज्योर्तिलिंग महिमा व भगवान शिव पुराण महात्म्य के बाद आज 15 अप्रैल दिन मंगलवार को हवन पुर्णाहुति, सहस्त्रधारा, ब्राम्हणभोज, महाप्रसाद का भव्य आयोजन। वहीं कथा स्थल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

You Might Also Like

अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

प्रधानमंत्री राहत स्कीम: सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार

दृष्टि अभियान के तहत बच्चों की आंखों की सेहत सुधार रहा जिंदल फाउंडेशन

एकमात्र शिक्षक के भरोसे चल रहा बरडीह का मिडिल स्कूल

जल संरक्षण से आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित : विधायक
Next Article चेंबर जिला मंत्री पद के लिए 16 अप्रैल को होगा चुनाव

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?