रायगढ़। चक्रधर समारोह के अंतिम दिवस शहर के जसगायक विजय शर्मा और उनकी टीम ने माहौल को नवरात्र की तरह सजा दिया सुमधुर जसगीतो के साथ आकर्षक झांकी और खूबसूरत नृत्य की छटा ने दर्शकदीर्घा का मन मोह लिया।
गणेश उत्सव मेला अंतर्गत संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह के जन्मदिवस पर रायगढ़ में अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमे देश विदेश के कलाकार शास्त्रीय संगीत,भाव संगीत,लोक संगीत,और भारत के विविध संगीत की प्रस्तुति देते है,वही इस वर्ष शहर के ही कलाकार जसगायक विजय शर्मा जो कई मंचो में और राज्यस्तरीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके है ने भी अपनी भक्तिमय प्रस्तुति दी जिसे सभी ने सराहा। उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति अपने गुरु वेदमणि सिंह ठाकुर जी के रचित गीत चंद्रासेनी मैया तोरे जस गाव ओ से कार्यक्रम की शुरुवात की उसके बाद विदाई गीत,और सेवागीत तथा जसगायक दिलीप षड़ंगी जी के गीतों से तथा मन्मोहक झांकी और आकर्षक नृत्य से नवरात्र की तरह महफि़ल को भक्तिमय कर दिया,विजय शर्मा के साथ गायन में सोनम सिंह,नीलम थवाईत,विनोद चौहान ने प्रस्तुति दिया,सिंहवाहिनी माँ दुर्गा के रूप में श्रद्धा शर्मा,उनकी सवारी सिंह बने अंकित शर्मा, भक्त लोकेश गुप्ता तथा महिषासुर विकास रंजन सिन्हा ने अपने गेटअप अभिनय से सभी को आकर्षित किया,तो समर निषाद कोरियोग्राफी नृत्य समूह को सभी ने भावविभोर होकर देखा।
जसगायक विजय शर्मा के जसगीतो से चक्रधर समारोह मंच हुआ नवरात्रमय
मनमोहक झांकी और समूह नृत्य को दर्शकदीर्घा ने बेपलक भावविभोर होकर देखा
