NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने बीरसिंहपुर-उमरिया नई विद्युतीकृत तीसरीलाइन का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने बीरसिंहपुर-उमरिया नई विद्युतीकृत तीसरीलाइन का किया निरीक्षण
बिलासपुर

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने बीरसिंहपुर-उमरिया नई विद्युतीकृत तीसरीलाइन का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2025 11:36 pm
By lochan Gupta April 3, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गाडिय़ों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेललाइन, दोहरीलाइन, तीसरीलाइन एवं चौथीलाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-कटनी स्टेशनों के मध्य 165.52 किमी विद्युतीकृत तीसरीलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है7 इस कार्य के अंतर्गत आज बीरसिंहपुर-उमरिया स्टेशनों के मध्य लगभग 30 किमी विद्युतीकृत नई तीसरी लाइन का सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, जनक कुमार गर्ग द्वारा इस नईलाइन का निरीक्षण किया गया।
उक्त लाइन का निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग निरीक्षण दल के साथ उमरिया स्टेशन पहुंचे। इस सेक्शन के मध्य उमरिया सहित विभिन्न स्टेशनों में पेनल रूम, स्टेशन तथा यार्ड का तथा मोटर ट्राली निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस नई विद्युतीकृत तीसरी लाइन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मानकों, इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, कर्व, ब्रिज, सिग्नलिंग सिस्टम एवं परिचालन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। इसके पश्चात आब्जर्वेशन कार के साथ स्पीड ट्रायल किया गया। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त से अनुमति मिलने के बाद इस तीसरीलाइन पर निर्बाध रूप से गाडियों का परिचालन प्रारम्भ होगा।
यात्रियों को मिलेगा गतिशील परिचालन का लाभ तेज, कुशल और सुरक्षित रेल सेवा- ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता में सुधार होगा। जिससे यात्रियों को तेज, कुशल और सुरक्षित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। पर्यावरण के अनुकूल परिवहन- विद्युतीकृत लाइन पर्यावरण के अनुकूल होती है इसलिए प्रदूषण भी नहीं होगी। संपर्क और यातायात में वृद्धि- यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उनके साथ गए निरीक्षण दल में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आलोक तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल सहित मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अनेक अधिकारी शामिल थे।

You Might Also Like

चाम्पा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान

अंतर्राष्ट्रीय समपार सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान निरंतर जारी

एसईसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव’ का भव्य समापन

प्लास्टिक कचरों को बेहतर ढंग से निष्पादन करने लोगों को किया जागरूक

चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, टाटा-इतवारी व बिलासपुर-टाटानगर रद्द

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पखांजुर क्षेत्र के छोटेबेटिया में होगा राम मंदिर का भव्य निर्माण
Next Article बलौदाबाजार हिंसा : देवेंद्र यादव समेत 7 लोगों पर आरोप तय

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?