NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंडरिया धाम में नवरात्रि पर हुआ अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पंडरिया धाम में नवरात्रि पर हुआ अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
रायपुर

पंडरिया धाम में नवरात्रि पर हुआ अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

बाबा धर्मराज की तपस्थली पंडरिया धाम को बैगिन माता और हनुमान लला का असीम आशीर्वाद : अधिवक्ता चितरंजय पटेल

lochan Gupta
Last updated: March 30, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta March 30, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। नववर्ष एवं शारदीय नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर अभिजीत मुहूर्त में पंडरिया धाम के बैगिन माता चौरा में ज्योति कलश पूजन एवं घट स्थापना के साथ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार अखंड दीप ज्योति प्रज्वलन करते हुए कहा कि माता बैगिन और हनुमान लला के आशीर्वाद से बाबा धर्मराज की तपस्थली को श्रद्धालुओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इन पलों में उपस्थित ग्राम पंचायत छीता पंडरिया के सरपंच संतोष सिदार व कमलेश चौहान ने भी ज्योति कलश पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
विदित हो कि वन आच्छादित ग्राम छीता पंडरिया के भूलन जंगल में बाबा धर्मराज बैगिन माता का आशीर्वाद पाकर अपने आराध्य हनुमान लला की भव्य मूर्ति को विराजित कर अखंड तप_साधना में लीन हैं, जिनके सान्निध्य में पंडरिया धाम में शक्ति जागरण का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज प्रथम दिवस पर बैगिन माता एवं हनुमान लला के समक्ष घट स्थापना के साथ ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया।इस संबंध में कमलेश चौहान ने बताया कि देव-देवी उपासना एवं शक्ति जागरण के इस पर्व में पंडरिया धाम में बाबा धर्मराज के सान्निध्य एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल के मार्गदर्शन तथा सरपंच संतोष सिदार के सहयोग से भजन_कीर्तन व पूजन के साथ ही राम नवमी 6 अप्रैल रविवार को प्रात: 10 बजे भव्य कन्या पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया है फलस्वरूप श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर यथा शक्ति सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है। आज इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ उदय मधुकर, योम लहरे, संतोष देवांगन आदि शामिल रहे।

You Might Also Like

हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़

सीएम साय को उद्योग मंत्री ने लिखा पत्र

महादेव सट्टा एप पैनल से सट्टा खिलाते 7 सटोरिए गिरफ्तार

सीएम साय ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर किया नमन

रायपुर में खेलते नजर आ सकते हैं रोहित-विराट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर में सरहुल महापर्व : केंद्रीय मंत्री का मिशनरियों पर हमला
Next Article महिला ने चार शादियां कर पतियों को किया ब्लैकमेल

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?