NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उच्च शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अपर-संचालक सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > उच्च शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अपर-संचालक सस्पेंड
रायपुर

उच्च शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अपर-संचालक सस्पेंड

2 साल में 18 लाख का घोटाला, 6 लाख का पेट्रोल पी गई गाड़ी

lochan Gupta
Last updated: March 25, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta March 25, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग का एक फरार क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल में छिपा हुआ था, जिसे रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने डिपार्टमेंट के कुछ लोगों के साथ मिलकर 2 साल में करीब 18 लाख रुपए का घोटाला किया है। मामला सामने आने के बाद क्लर्क के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज करवाई गई। इस मामले में विभाग ने जांच पड़ताल के बाद एक अपर संचालक को भी सस्पेंड कर दिया है। आरोपी क्लर्क उच्च शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड 2 आकाश श्रीवास्तव है। जिसे सस्पेंड भी कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच पड़ताल के बाद मिलीभगत के आधार पर अपर संचालक के पद से सीएल देवांगन को भी निलंबित कर दिया गया है। इनके ऊपर आकाश श्रीवास्तव को संरक्षण देने और घोटाले में सहयोगी होने के आरोप हैं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में अपर संचालक की गाड़ी बिना चले ही 6 महीने में 6 लाख रुपए का पेट्रोल खपत कर गई। इस गड़बड़ी का मास्टरमाइंड बाबू आकाश श्रीवास्तव था। जिसने सुनियोजित तरीके से कूटरचना कर करीब 18.55 लाख रुपए का गबन किया। इसके अलावा, इसी कार्यालय में 4 ऐसे कर्मचारियों को हर महीने वेतन देने के नाम पर 10 महीने तक 10-10 हजार रुपए निकाले गए, जो वास्तव में पदस्थ ही नहीं थे। देवकुमार वर्मा, अजय टंडन, भूपेंद्र वर्मा और खिलावन जोशी के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया गया। उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि, आकाश श्रीवास्तव ने अनधिकृत रूप से गैरमौजूद रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इस आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित उच्च शिक्षा संचालनालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस घोटाले के सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। संभावना है कि इस मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं। प्रशासन ने इस घोटाले में शामिल अन्य कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

You Might Also Like

सीएम साय से केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को निष्कासित करने की मांग

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है : कलेक्टर चौहान

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला : मुख्यमंत्री साय

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति, ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ’ का हुआ विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बैन के बाद भी बेखौफ चल रहे आईपीएल पर सट्टा
Next Article आज से 10वीं-12वीं की कॉपी की जांच शुरू

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?