NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजधानी और न्यायधानी में धर्मांतरण पर बवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > राजधानी और न्यायधानी में धर्मांतरण पर बवाल
बिलासपुर

राजधानी और न्यायधानी में धर्मांतरण पर बवाल

बिलासपुर में प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटने पर हंगामा, राजधानी में भी बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2025 11:41 pm
By lochan Gupta March 23, 2025
Share
5 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश के 2 शहरों में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। रायपुर और बिलासपुर में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की शिकायत पर हिंदू संगठन और बजरंग दल कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचे। रायपुर के मुजगहन और बिलासपुर के सरकंडा थाना इलाके का ये मामला है। इससे पहले बिलासपुर में ही शुक्रवार को भी प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटने पर बवाल हुआ था। हिंदू संगठन का आरोप है कि, पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। बिलासपुर में 13 दिनों में धर्मांतरण के 4 केस सामने आए हैं। रायपुर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि मुजगहन थाना इलाके में धर्मांतरण की शिकायत मिली थी। यहां एक घर के भीतर कुछ लोग मिलकर धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल थे। इसके बाद हमने इसका कड़ा विरोध किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस से इस मामले में आश्वासन मिला है कि, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकंडा थाना इलाके के मोपका में धर्मांतरण की शिकायत पर हिन्दू संगठन और पुलिस ने दो घरों में दबिश दी। यहां दावा किया गया कि, प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण का प्रयास चल रहा था। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि, धर्मांतरण के लिए लोगों का ब्रेनवॉश हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भी धर्म विशेष की किताबें और साहित्य जब्त करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, शुक्रवार शाम को मस्तूरी के लावर भोथीडीह गांव के एक घर में 20-25 लोग मौजूद थे। रवि कुमार केंवट के घर पर ईसाई समुदाय से जुड़े लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। यहां लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इस आयोजन में हिंदू धर्म के लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान हिंदू धर्म के लोगों को बाइबिल देकर मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। साथ ही धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस बात की जानकारी रक्षक दल के जिला प्रमुख पुर्णेंदू कुमार शर्मा और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली।
लावर भोथीडीह गांव में धर्मांतरण की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। घर के बाहर बवाल कर दिया। वहीं हंगामे की खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ के बाद 4 लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। थाने में पुर्णेंदू ने धर्मांतरण कराने की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मुंगेली के सरगांव निवासी खोजदास मिरी, खजुरी नवागांव निवासी रवि केंवट, प्रेमदास मिरी और बिल्हा के संतोष खूंटे को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं सिटी कोतवाली थाने के राजेंद्रनगर इलाके में 2 दिन पहले धर्मांतरण कराया जा रहा था। इस पर टिकरापारा में रहने वाली प्रभा तिवारी ने प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए उकसाने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि निजी कारणों से परेशान लोगों को प्रार्थना के नाम पर राजेंद्र नगर चौक स्थित मकान में बुलाया गया है। राजेंद्र नगर में जियाज डेनियल, आशीर्वाद बघेल और सुहास लोगों को दूसरे धर्मों के प्रति भडक़ाते हैं। साथ ही ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाते हैं। एक-दो बार से ज्यादा आने के बाद उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए प्रलोभन भी दिया जाता है।
इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण करने का विरोध किया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश दी। साथ ही मामले की शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया था। इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

You Might Also Like

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

रेलवे में संरक्षा के सजग प्रहरियों को किया गया सम्मानित

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को दी 46,000 करोड़ से अधिक की सौगात

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति

रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता सुनिश्चित करने संगोष्ठी का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी ‘छावा’ फिल्म
Next Article क्रांतिकारी विचार मंच ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु शहीद दिवस मनाया !

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?