NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ के लिए फिर चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ के लिए फिर चक्काजाम
रायगढ़

सडक़ के लिए फिर चक्काजाम

स्थानीय बोले-सडक़ नहीं तो ट्रक नहीं, लंबे समय से जर्जर सडक़ से हैं परेशान, अधिकारियों को लौटाया

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2025 1:03 am
By lochan Gupta March 10, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। एश्वर्यम कॉलोनी के सामने वाली सडक़ लंबे समय से खराब है। जिसके लिए एक सप्ताह बाद फिर से क्षेत्रवासियों ने चक्काजाम कर दिया। जब उन्हें समझाईश देने के लिए पुलिस की टीम और तहसीलदार पहुंचे, तो उन्हें यह बोलकर लौटा दिया गया कि जब तक सडक़ नहीं बनेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
दरअसल, रविवार की सुबह करीब 9 बजे के बाद क्षेत्रवासियों ने बीच सडक़ पर खड़े होकर चक्काजाम शुरू कर दिया। इस बार एश्वर्यम कॉलोनी के साथ ही ग्रीन सीटी, कृष्ण वाटिका, श्रीकुंज समेत गोवर्धनपुर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन शुरू किया है। रोड की बदहाल हालत को लेकर नारेबाजी की।
भारी वाहनों से सडक़ हो गया बदहाल
क्षेत्रवासियों ने बताया कि, भारी वाहनों की वजह से इस रोड पर चलना मुश्किल हो चुका है। हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले रविवार को आंदोलन के बाद आश्वासन दिया गया था कि, लगातार पानी का छिडक़ाव कराया जाएगा। उसके बाद गड्ढों को भी भरेंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका।
रोड बनाए या ट्रक को चलाना बंद करे
विनिता परिडा ने कहा कि, इस रोड के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। हर बार आश्वासन मिला है, लेकिन इस बार आश्वासन का लड्डू हम लोग नहीं खाएंगे। तहसीलदार और अन्य अधिकारी आए तो उन्हें आश्वासन नहीं देने की बात कहकर वापस भेजा गया है। उनका कहना है कि सडक़ को बनाया जाए या फिर हमेशा के लिए ट्रक को इस रोड पर बंद कर दिया जाए।
सैकड़ों लोग हर दिन परेशान
स्थानीय निवासी अजय सिंह ने बताया कि, हम सडक़ का निर्माण चाहते हैं। जिससे समस्या दूर हो सके। हर दिन सैकड़ों लोग इस पर रोड पर परेशान हो रहे हैं। रोड के लिए आसपास के सभी कॉलोनी के लोग और गोवर्धनपुर क्षेत्रवासी आंदोलन कर रहे हैं। जब तक सडक़ नहीं बनेगी, आंदोलन जारी रहेगा।
लोगों को दी जा रही समझाईश
इस मामले में एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि, क्षेत्रवासियों का समझाईश दी जा रही है। यह निजी जमीन है, तो तत्काल रोड नहीं बनाया जा सकता है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए गड्ढों को गिट्टी से पाट दिया जाएगा। जिससे आने जाने में परेशानी न हो। फिलहाल व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

You Might Also Like

रायगढ़ सहित प्रदेश के मेडिकल कॉलेजो के लिए 1009 नए पद स्वीकृत

घर पर अवैध रूप से डीजल बिक्री करते आरोपी पकड़ाया

ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर गिरफ्तार

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने शोभायात्री के लिए शीतल पेय छाछ वितरण किया

धन के साथ समय की बर्बादी रोकेगा वन नेशन वन इलेक्शन- अरूणधर दीवान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओएचई तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article निलंबित डीएफओ अशोक पटेल के ठिकानों पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की दबिश

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?