NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रील्स बनाने बिलासपुर गई रायगढ़ की युवती से रेप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रील्स बनाने बिलासपुर गई रायगढ़ की युवती से रेप
बिलासपुर

रील्स बनाने बिलासपुर गई रायगढ़ की युवती से रेप

खाना खिलाने के बहाने होटल ले गया युवक

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2023 1:41 am
By lochan Gupta August 22, 2023
Share
2 Min Read

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर। बिलासपुर में रायगढ़ जिले की युवती से होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। युवती बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रील्स बनाने युवक के साथ आई थी। इस दौरान वीडियो शूट करने के बाद युवक उसे खाना खिलाने के बहाने होटल ले गया, जहां उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती रायगढ़ जिले में रहती है। बीते 10 अगस्त को वह अपने दोस्त लंबोदर महंत (24) के साथ बिलासपुर आई थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में दोनों ने वीडियो शूट कर रील्स बनाया। इसके बाद युवक ने युवती को खाना खिलाने का बहाना बनाया और एक होटल ले गया। जहां उसने कमरा लिया और युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
इस दौरान युवती ने युवक की हरकतों का विरोध किया, तब युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद दोनों वापस रायगढ़ चले गए। युवती अपने घर पहुंची तो परिजन को इस पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने परिजन के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई।
तोरवा थाने भेजी डायरी
टीआई ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर रायगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शून्य पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। युवती के बताए अनुसार घटना तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है। लिहाजा, डायरी यहां भेजी गई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

‘एसईसीएल की धडक़न’ के तहत 20 बच्चों के हृदय की हुई सर्जरी

इंटरनेशनल हाफ मैराथन प्रतियोगिता में एथलीट पूनम दिनकर सोनू ने जीता रजत पदक

स्कूलों के आसपास प्रतिबंधित हो नशे का कारोबार-चीफ जस्टिस

बिलासपुर मंडल में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का शुभारंभ

एसईसीएल की गेवरा बनेगी एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर युवराज ने की कोर्ट में शादी
Next Article राशन सामग्री वितरण में अनियमितताओं पर बिफरे तारन

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?