NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेंट्रल जेल में अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने की आत्महत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सेंट्रल जेल में अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने की आत्महत्या
रायपुर

सेंट्रल जेल में अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने की आत्महत्या

lochan Gupta
Last updated: January 29, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta January 29, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। सेंट्रल जेल में एक अफ्रीकन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले गमछे की रस्सी बनाकर सेल की रॉड में फंसाया, फिर फंदे से झूल गया। बताया जा रहा है कि, जेल के अंदर खाने की खराब व्यवस्था को लेकर अफ्रीकन मूल के कैदी लगातार विरोध कर रहे थे। आशंका है कि यही इसकी वजह है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक कैदी का नाम पैट्रिक यूबीके बावको था। उसे पुलिस ने 30 अक्टूबर 2020 को एक ड्रग्स केस में जेल भेजा था। पैट्रिक पर आरोप था कि, नाइजीरियन गैंग से मुंबई के रास्ते ड्रग्स लाकर वह रायपुर में सप्लाई करवाता था। जिसके बाद रायपुर की कोतवाली पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस मामले में अरेस्ट किया था। पैट्रिक का मूल निवास लागोस नाइजीरिया है। लेकिन वह मुंबई में रह रहा था। वहीं से ड्रग्स की सप्लाई चैन ऑपरेट करता था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर जेल के पहरेदार जब सेल के रूटीन चेक पर निकले। तो पैट्रिक अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा। जिसके बाद आनन फानन में जेल के अफसरों को सूचना दी गई। जेलकर्मी उसे उतारकर एम्बुलेंस की मदद से मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है। जिसके बाद पैट्रिक के परिजन भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश उन्हें सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अफ्रीकी मूल के कैदी जेल के भीतर खाने की व्यवस्था को लेकर लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन जेल प्रशासन समस्या दूर नहीं कर रहा था। आशंका है कि, इस वजह से परेशान होकर पैट्रिक में आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि यह जांच का विषय है।
इससे पहले, रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है। जिससे सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। सितंबर 2024 में एक विचाराधीन कैदी आसिफ खान और सजा काट रहे कैदी सैयद के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। जो बाद में गैंगवार में बदल गया। एक दूसरे पर नुकीली चीजों से हमला किया गया। जिसमें कुछ कैदी अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके अलावा जेल के भीतर चेकिंग में कई बार नशीली- प्रतिबंधित सामग्री पकड़ती है। लेकिन स्थिति जस की तस है। ऐसे कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें जेल के पहरेदार गंभीर मामले के आरोपियों को पेशी के बहाने बाहर ले जाकर होटलों में ऐश करवाते हैं। बता दें कि, सेंट्रल जेल के बाहर नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। फिलहाल कैदी की आत्महत्या मामले में जेल प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अभी तक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है।

You Might Also Like

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में प्रभावी- सीएम साय

हत्या कर भाग रहा हत्यारा ट्रेन में पकड़ाया

बृजमोहन देने वाले हैं विधायक पद से इस्तीफा

हत्या-चाकूबाजी के 4 बदमाश 24 घंटे में छोड़ेंगे राजधानी

मुंबई में ‘विष्णुदेव का स्वागत गीता से’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Next Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भरा दंभ

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?