NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सडक़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सडक़
जशपुरनगररायपुर

सीएम साय के नेतृत्व में बन रही विकास की नई सडक़

मैनपुर के दुर्गम वनांचल डुमरपड़ाव से जागड़ा तक पक्की सडक़ का निर्माण प्रारंभ

lochan Gupta
Last updated: January 16, 2025 12:03 am
By lochan Gupta January 16, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर/जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल और संवेदनशीलता नेतृत्व में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में पक्की सडक़ निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नेशनल हाईवे 130सी के डुमरपड़ाव से जागड़ा तक 4.7 किमी लंबी सडक़ के निर्माण के लिए 3.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। दशकों से सडक़ की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के हजारों लोग इस सडक़ के अभाव में आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित थे। अब इस सडक़ के निर्माण से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 75 वर्षों बाद यह पहली बार है जब उनकी सडक़ निर्माण की मांग पर गंभीरता से ध्यान दिया गया है। ग्राम पंचायत जागड़ा के सरपंच मिथुला बाई नेताम, उपसरपंच भानु प्रताप सिन्हा और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके ग्रामीणों के हित के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने हमारी समस्या के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते इसे हल करने की तत्काल पहल की है।
उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के मैनपुर विकास खंड मुख्यालय से 40 किमी दूर पयलीखंड और जांगड़ा जैसे गांव अब पक्की सडक़ से जुडऩे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने स्पेशल केंद्रीय सहायता फंड से इस सडक़ निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। सडक़ बन जान से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिल सकेगा। यह सडक़ प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बन रही है। 3.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सडक़ निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद है। पक्की सडक़ निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। जागड़ा और आसपास के गांवों के लोगों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सडक़ उनके लिए विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और संवेदनशीलता ने दुर्गम क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित की है। इस सडक़ निर्माण के जरिए न केवल ग्रामीणों को राहत मिली है, बल्कि उनके जीवन स्तर को सुधारने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

You Might Also Like

जशपुर में सरहुल महापर्व : केंद्रीय मंत्री का मिशनरियों पर हमला

गौ तस्करों से 4 नग गौ वंशों को कराया मुक्त

रीपा योजना में गड़बड़ी का मामला सदन में गूंजा

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने आईएएस विकासशील, 30 सितंबर को संभालेंगे पद, 4 सीनियर अफसरों को पछाड़ा

वक्फ़ बोर्ड बिल का छत्तीसगढ़ में असर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अफसरों की स्टार सेरेमनी
Next Article समाजसेवी विनीत जिंदल ने बाँटा स्कूली बच्चों को स्वेटर

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?