NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस पर्यवेक्षक चंद्रदेव राय ने पढ़ाया एका का पाठ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस पर्यवेक्षक चंद्रदेव राय ने पढ़ाया एका का पाठ
रायगढ़

कांग्रेस पर्यवेक्षक चंद्रदेव राय ने पढ़ाया एका का पाठ

कांगे्रस कार्यालय में महापौर, पार्षद पद के दावेदारों का रहा जमावड़ा

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2025 12:10 am
By lochan Gupta January 14, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के लिए रायगढ़ हेतु कांग्रेस के पर्यवेक्षक चन्द्रदेव राय का आज रायगढ आगमन हुआ। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस का हर नेता,पार्षद की टिकट के दावेदार ,महापौर की टिकट के दावेदार के अलावा उनके समर्थक ,और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञातव्य होकि 2019 के चुनाव में कांग्रेस नगर निगम के 48 वार्डों में से कांग्रेस के 24 पार्षद चुनाव जीते थे और बाद में दो निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस में शामिल हो जाने से उसके 26 पार्षद हो गए और इस तरह रायगढ नगर निगम में कांग्रेस का मेयर और सभापति बना था। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षक चन्द्रदेव राय ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस का लक्ष्य 48 में से 40 वार्डों में पार्षद जिताने तथा छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वोटों से महापौर को जिताने का है। यह बताना लाजिमी होगा कि आज के इस चुनावी बैठक में कांग्रेस के आधे दर्जन से अधिक मौजूदा पार्षद मौजूद ही नहीं थे। जिसकी चर्चा जोरों पर रही, वहीं शहर के आधे से अधिक वार्डों से दावेदार भी नजर नहंी आए। हालांकि चुनाव प्रभारी सभी को एकता के सूत्र में बांधने की बात तो जरूर कर कह रहे हैं, परंतु मौके पर यह स्थित देखने को नहीं मिली। अभी भी तात्कालिक शहर सरकार के अंदर कांग्रेसी पार्षदों के बीच मनमुटाव दूर नहीं हुआ है। ऐसा कुछ न केवल देखने को मिला बल्कि यह चर्चा का भी विषय बना रहा। आज की इस बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, पूर्व महापौर श्रीमती जानकी बाई काटजू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक पांडेय के अलावा कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस से महापौर पद के दावेदार नारायण घोरे ने शताधिक समर्थकों के साथ चुनाव प्रभारी के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

You Might Also Like

पहली बार बजट ने जीता छत्तीसगढ़ वासियों का दिल

स्वामी आत्मानंद स्कूल चक्रधर नगर में एनुअल फंक्शन का हुआ उद्घाटन

निकाय चुनाव को लेकर आप की हुई संयुक्त बैठक

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जारी की 44.41 लाख स्वेच्छानुदान राशि

चक्रधर समारोह जैसे कार्यक्रम पूरे देश में होने चाहिए- हेमा मालिनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
Next Article रायगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का गठन

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?