NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नए साल के दिन पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नए साल के दिन पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या
रायपुर

नए साल के दिन पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

निर्माणाधीन घर के अंदर मिली लाश

lochan Gupta
Last updated: January 2, 2025 12:05 am
By lochan Gupta January 2, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। नए साल के दिन एक व्यक्ति का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति की लाश उसी के निर्माणाधीन घर के अंदर मिली है। पुलिस को शक है कि यह हत्या पारिवारिक रंजिश में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एक संदेही से पूछताछ कर रही हैं। यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि रायपुर में न्यू ईयर से पहले भी डबल मर्डर की वारदात सामने आई थी। चंगोराभांटा इलाके में देर रात 2 युवकों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था। वहीं बुधवार सुबह नाले में एक नाबालिग लडक़ी की भी लाश मिली है। मुजगहन केस में थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि पुलिस को करीब ढाई बजे एक निर्माणाधीन घर के अंदर लाश की सूचना मिली। मृतक का नाम राजकुमार शर्मा है। उम्र करीब 65 साल है। राजकुमार सेजबाहर स्थित घर से सुबह साढ़े 10 बजे के करीब निकला था। वह कांदुल गांव में खुद का घर बनवा रहा है। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने संपर्क किया। जब लोग निर्माणाधीन घर के अंदर घुसे तो उसकी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। आसपास ईंट बिखरे हुए थे। किसी ने उसे पर ईंट और पत्थर से हमला करके हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके पर खून भी बिखरा हुआ मिला है। हत्या के पहले मृतक का किसी के साथ झड़प भी हुई है। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या कैसे हुई है यह बात पूरी तरह साफ हो जाएगी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस को शक है कि पारिवारिक रंजिश में किसी करीबी व्यक्ति ने हत्या की है। पुलिस एक संदेही से पूछताछ कर रही है।

You Might Also Like

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में सिंहदेव शामिल

जूस में नशीली दवा मिलाकर युवती से रेप

मार्च 26 तक नक्सलवाद होगा खत्म : सीएम साय

बजट में टेक्नोलॉजी और रोजगार पर रहेगा खास फोकस

गुटबाजी और विरोध रोकने के लिए पार्टी-संगठन ने बनाई नई रणनीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नकली पुलिस बनकर पैसे की लूट
Next Article नव वर्ष पर 1 लाख श्रद्धालुओं ने मां-बम्लेश्वरी के दर्शन किए

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
सडक़ हादसे में सब्जी व्यवसायी की मौके पर मौत
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति, वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
अवैध पत्थर लोड ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत
बेकाबू ट्रेलर ने पति-पत्नी की ली जान, बाइक में सवार था परिवार, घायल हुई अनाथ, हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?