NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस नपा अध्यक्ष ने सीएमओ को कहा नंगा करके मारूंगा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस नपा अध्यक्ष ने सीएमओ को कहा नंगा करके मारूंगा
रायपुर

कांग्रेस नपा अध्यक्ष ने सीएमओ को कहा नंगा करके मारूंगा

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:02 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर सीएमओ निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों को 55 बार गाली दी। उन्होंने अधिकारियों को धमकी देते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा। इसके अलावा मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है। इस मामले का पूरा वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों की शिकायत के बाद थाने में नगर अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला अभनपुर थाना का है। उत्रसेन गहिरवारे कांग्रेस पार्टी से हैं। इससे पहले रायपुर नगर निगम के वीर सावरकर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर भी महिला अफसर से गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में संदीप साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।\ अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 13 अगस्त की है। बिना काम किए फंड से भुगतान करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की। शिकायत में कहा गया है कि अध्यक्ष ने अधिकारियों को धमकाते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा। मामले में सीएमओ नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने नगर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने बताया कि 13 अगस्त को वे 15 अगस्त की तैयारी के बाद ऑफिस आए थे। उन्हें नौकरी करते हुए 7 साल हो चुके हैं, लेकिन इस तरह की अभद्रता और अमानवीय व्यवहार का सामना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। उन्होंने बताया कि मुझे नंगा करके मारने की धमकी दी गई और गाली-गलौज भी की गई। सीएमओ के मुताबिक, घटना के समय ऑफिस में महिलाएं भी मौजूद थीं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के सामने भी उन्हें अपशब्द कहे गए। इस मामले में अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष जानने के लिए कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इससे पहले रायपुर नगर निगम में भी अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया था। वीर सावरकर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर भी महिला अफसर के साथ गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में महिला अफसर की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

You Might Also Like

छग सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज : सीएम साय

स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

वक्फ बोर्ड की 500 करोड़ से अधिक की जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री

मोदी सरकार ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को दी नई जिम्मेदारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : सीएम साय
Next Article चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान

खबरें और भी है....

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश
चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचाया साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
जिला पं अध्यक्ष सालिक साय ने सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
रेलवे ट्रैक पर अवैध प्रवेश के विरुद्ध आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?