NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पतराटोली में सडक़ सुरक्षा जागरूकता एवं सडक़ सुरक्षा मितान कार्यक्रम सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पतराटोली में सडक़ सुरक्षा जागरूकता एवं सडक़ सुरक्षा मितान कार्यक्रम सम्पन्न
जशपुरनगर

पतराटोली में सडक़ सुरक्षा जागरूकता एवं सडक़ सुरक्षा मितान कार्यक्रम सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: December 20, 2024 11:55 pm
By lochan Gupta December 20, 2024
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। शुक्रवार को जशपुर जिला के प्रशासनिक पहल से पतराटोली के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिंदी मीडियम स्कूल के सामने खेल मैदान में सडक़ सुरक्षा एवं सडक़ सुरक्षा मितान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिले के एसपी शशिमोहन सिंह ने स्वीकार की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजूलता बाज डीएसपी (नोनी सुरक्षा प्रमुख) एवं पी.के. भटनागर जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदे कुमार पांडेय जी तथा आशा तिर्की (निरीक्षक महिला प्रकोष्ठ) रहीं। पतराटोली के जन प्रतिनिधि राजकुमार व जगनारायण पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कलेक्टर जशपुर ने अपने संबोधन में कहा कि सडक़ सुरक्षा के नियमों को न मानकर लोग अनायास ही काल के गाल में समाते जा रहे हैं। लोरो घाट से लेकर पतराटोली तक का राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हाकित है इसलिये भी इस क्षेत्र के रहवासियों को सडक़ सुरक्षा मितान बनाया गया है। एसपी महोदय ने गोल्डन आवर के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय गोल्डन आवर होता है यदि इस अवधि में हताहत को हॉस्पिटल पहुँचा दिया जाय को सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाले मृतकों को आंकड़ा को निश्चित ही कम किया जा सकता है। डीएसपी महोदया ने महिला सुरक्षा के विषय में उपस्थित छात्रों को विस्तार से बताया तथा अभिव्यक्ति मोबाइल एप्प के विषय में भी बताया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी मानिक जी ने प्रायोगिक तौर पर सडक़ दुर्घटना में हताहतों के प्राथमिक चिकित्सा का सारगर्भित उपाय बताया। वहीं स्कूल भवन के कक्ष क्रमांक 1 में ड्रायविंग लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतारें दिखीं। कलेक्टर तथा एसपी के मंचासीन होते ही स्वामी आत्मानंद स्कूल के उत्साही छात्रों व शिक्षकों के स्वागत गान सडक़ सुरक्षा और सुरक्षा मितान के इस आयोजन को संगीत मय बना दिया। मुख्य वक्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को सडक़ सुरक्षा के नियमों को अपने अपने घर से पालन करने की शुरुआत करने की सलाह दी।

You Might Also Like

घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर

जिले को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने सीएम साय ने दी बड़ी सौगात

सरकार की उपलब्धि लेकर घर-घर तक जाएं : सीएम साय

कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने पद्मश्री जागेश्वर का किया अभिनंदन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होने पर मनाया गया उत्सव
Next Article पुलिस के बढ़ते दबाव से कई आरोपियों ने किया सरेंडर

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?