NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारखंड के बरही विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत : अरूणधर दीवान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झारखंड के बरही विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत : अरूणधर दीवान
रायगढ़

झारखंड के बरही विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत : अरूणधर दीवान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ठोस रणनीति और दीवान के कुशल प्रबंधन से 2009 के बाद मिली ऐतिहासिक जीत

lochan Gupta
Last updated: November 24, 2024 11:54 pm
By lochan Gupta November 24, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। झारखंड के बरही विधानसभा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का कारण बताते हुए भाजपा जिला महामंत्री अरूण धर दीवान ने बताया कि सन 2009 के बाद यह सीट जीते है यह जीत वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी की ठोस रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली है। भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने बताया कि ओपी चौधरी को जिन 6 विधानसभा का प्रभार मिला उसमें से पांच विधान सभा में भाजपा एवं एन डी ए के प्रत्याशी की जीत मिली। झारखंड के बरही विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने कांग्रेस के अरूण साव को 49263 मतों से पराजित कर इस विधानसभा सीट में भाजपा को 2009 के बाद चमकीली जीत दिलाई। ज्ञात हो कि पार्टी ने बरही विधान सभा का दायित्व अरुण धर दीवान को सौंपा था लगभग महीने भर उन्होंने सघन प्रचार कर भाजपा के पक्ष में शमा बांधा। रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री श्री दीवान ने 37 दिनों में 64 पंचायत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सघन प्रचार प्रसार किया। अरुणधर दीवान ने जमीनी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की रणनीति पर काम किया जिसका सुखद परिणाम यह हुआ कि वर्ष 2009 के बाद भाजपा को इस सीट में शानदार जीत मिली, इससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए मनोबल का यह नतीजा हुआ कि घर घर से मतदाता निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंचे। और यही रणनीति कांग्रेस की बढ़ी पराजय का कारण बनी। बरही विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की सराहना करते हुए महामंत्री अरूणधर दीवान ने कहा वित्त मंत्री ओपी के निर्देश पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से एकजुट करते हुए अनिवार्य मतदान का मंत्र दिया गया। कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का सुखद परिणाम मत पेटी खुलने के बाद नजर आया। महामंत्री दीवान ने कहा पार्टी ने विश्वास से जो दायित्व सौंपा था, उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया गया।
बरही विधान सभा प्रत्याशी से फोन पर मिली अरुण धर दीवान को बधाई
झारखंड का बरही विधानसभा प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधान सभा की सूची में 5 वे स्थान पर रहा। 2009 के बाद मिली इस जीत पर विधान सभा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने महामंत्री अरुण धर दीवान को मोबाइल पर बधाई देते हुए कहा ओपी चौधरी जी की ठोस रणनीति से आप कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में सफल हुए जिसका सुखद परिणाम आपके सामने है।बरही विधान सभा के प्रबंधन की जिम्मेदारी रायगढ़ जिले के ऊर्जावान महामंत्री अरुण धर दीवान पर थी। बरही विधानसभा के 6 मंडलो के 64 पंचायतों में दौरा करके 145 से अधिक बूथों में बैठक कर अरुण धर दीवान में स्वर्णिम इतिहास बनाया है।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बुजुर्ग हमारे समाज के अनमोल धरोहर हैं- डीआईजी

प्रतिष्ठित पुरातत्वविद् एवं पद्मश्री से सम्मानित अरुण कुमार शर्मा के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शोक जताया

जिले की महिलाओं ने वीर जवानों के नाम भेजीं 8000 राखियाँ

प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक में बच्चों के गुणवत्ता सुधार पर की गई अहम चर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुरली कृष्णा फाउंडेशन व कृष्णा विकास ग्रुप द्वारा नवाकांक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Next Article राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़
अब 39 गांव को बिजली की समस्या से मिलेगी राहत
16 लाख का 4380 किलो स्क्रैप व वाहन जब्त
बेकाबू ट्रेलर सडक़ किनारे घर में जा घुसा
इनोवा कार की बोनट में घुसा जहरीला सांप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?