NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में एबीसी का छापा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में एबीसी का छापा
छत्तीसगढ़

एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में एबीसी का छापा

असिस्टेंट इंजीनियर व अधीक्षक को 11 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए

lochan Gupta
Last updated: November 21, 2024 11:50 pm
By lochan Gupta November 21, 2024
Share
2 Min Read

कोरिया. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एस.ई.सी.एल. (एसईसीएल) चिरमिरी के इंजीनियरिंग असिस्टेंट संजय कुमार सिंह और कार्यालय अधीक्षक व्ही. श्रीनिवास को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है.
जानकारी के अनुसार, एस.ई.सी.एल. में ठेकेदारी का कार्य करने वाले अंकित मिश्रा ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई कि उसे जी.एम. कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) चिरमिरी द्वारा एक निर्माण कार्य का टेण्डर जारी किया गया था, लेकिन दो महीने के बाद भी वर्कआर्डर नहीं जारी किया गया. इस पर अंकित ने संजय कुमार सिंह से मुलाकात की, तो उन्होंने उसे 11,000 रुपये की रिश्वत देने की मांग की. अंकित रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया.
प्रार्थी की शिकायत के बाद आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक ट्रेप आयोजित किया, जिसमें संजय कुमार सिंह को प्रार्थी से 7,000 रुपये और व्ही. श्रीनिवास को 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही आरोपियों के निवास स्थानों की तलाशी ली जा रही है. इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7 और 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

You Might Also Like

स्वनिधि महोत्सव में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे में भीषण हादसा

बाघ के बाद तेंदुए की संदिग्ध मौत

जीएसटी विभाग की छापेमार कार्रवाई के खिलाफ सडक़ पर उतरा व्यापारी संघ

ट्रक की जबरदस्त ठोकर से कार सवार 4 दोस्तों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुलिशा मिश्रा बनी एआईसीसी के अनुसंधान विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक
Next Article मुकेश शर्मा बने जिला रेडक्रास के चेयरमेन

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?