रायगढ़। मानसून के विदाई के समय पर दक्षिण भारत में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून चला गया है और उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव हो गया है। इसके असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है। इसी के मद्देनजर आज रायगढ़ में भी बदली छाई रही और आने वाले समय में बारिश होनें का अनुमान लगाया जा रहा है।
आईएमडी ने अपडेट देते हुए बताया बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ लो प्रेशर वाला एरिया बनने से चक्रवाती तूफान दाना सक्रिय हुआ है। और यह तूफान 23-24 अक्टूबर को दक्षिण भारत के समुद्र तट पर टकरा सकता है।
दक्षिण भारत के 4 राज्यों में आईएमडी की चेतावनी
प्डक् ने समुद्री तूफान की सम्भावना को देखते हुए दक्षिण भारत के 4 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। बता दें की 100 से 120 किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चलने की सम्भावना जताई जा रही है। भारी बारिश होने के भी आसार है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक में 26 अक्टूबर में भारी बारिश होने का अलर्ट है। गरज चमक के साथ बिजली गिरेगी और बादल जमकर बरसेंगे। गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भी उपरोक्त 4 राज्यों के मौसम का असर देखने को मिलेगा। हल्की से मध्यम बारिश होगी।
चक्रवाती तूफान दाना से बदलेगा जिले का मौसम
छाई रही बदली, बारिश की भी संभावना
