नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया।
लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड में 13 नवंबर और महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र में 20-29 साल के 1.85 करोड़ वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, लोग पूछते हैं कि किसी देश में पेजर से ब्लॉस्ट कर देते हैं, तो ईव्हीएम क्यों नहीं हैक हो सकती। पेजर कनेक्टेड होता है भाई, ईवीएम नहीं। 6 महीने पहले ईव्हीएम की चेकिंग शुरू होती है। पोलिंग पर ले जाना, वोटिंग के बाद वापस लाना। हर एक स्टेज पर पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट या कैंडिडेट मौजूद होते हैं। जिस दिन कमीशनिंग होती है, उस दिन बैट्री डाली जाती है।
वोटिंग से 5-6 दिन पहले कमिशनिंग होती है। इस दिन सिंबल डाले जाते हैं और बैट्री डाली जाती है। बैट्री पर भी एजेंट के दस्तखत डाले जाते हैं। स्ट्रॉग रूम में जाती है, यहां भी 3 लेवल की चेकिंग होती है। जिस दिन पोलिंग के लिए निकलेंगी, तब भी यही प्रोसेस होगी। वीडियोग्राफी होगी। नंबर भी शेयर होंगे, ये मशीन यहां बूथ पर जाएगी। फिर चेकिंग होगी, वोट डालकर देखे जाएंगे। पूरे दिन वोटिंग हुई। फिर मशीन लॉक। फिर दस्तखत और हिसाब-किताब होता है। 20 शिकायतें आई हैं। हम हर सवाल का फैक्चुअल जवाब देंगे। जल्दी देंगे। अगला भी कुछ आएगा, रुकेगा नहीं।
कांग्रेस ने वायनाड सीट से प्रियंका को दिया टिकट
नई दिल्ली। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टिकट दिया है। यह प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना था और वायनाड छोड़ी थी।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को
बीजेपी से 3 नाम फाइनल, कांग्रेस में मंथन
रायपुर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। यह सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। वहीं उप चुनाव को लेकर भाजपा ने 3 नाम फाइनल कर लिए हैं। इन नामों को इंटरनल सर्वे के बाद तय किया गया है। नामों को दिल्ली भेजा जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि सर्वे में 6 नाम सामने आए थे। वहीं कांग्रेस के करीब दर्जन भर नेता दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी के लिए दो नाम प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल की चर्चा सबसे ज्यादा है। संभवत: इसी सप्ताह दोनों पार्टियां प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती हैं।