रायपुर। साय सरकार की कैबिनेट बैठक 16 अक्टूबर को होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। सभी मंत्री बुधवार की सुबह मंत्रालय पहुंचेंगे। इस बैठक में धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा होगी।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद सरकार धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में की गई बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा की गई थी। इस साल 160 लाख मीट्रिक धान खरीदने का अनुमान रखा गया है। बैठक धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किए जाने पर बात हुई। मंत्रियों ने कहा कि राज्य मंत्री परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बुधवार को इस पर सरकार फैसला स्पष्ट करेगी। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की बात कह रही है।
16 अक्टूबर को साय सरकार की कैबिनेट बैठक
धान खरीदी की तारीख का हो सकता है ऐलान, राज्योत्सव को लेकर अफसरों से जानकारी लेंगे सीएम
