NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, 8 घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, 8 घायल
जशपुरनगर

ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, 8 घायल

मृतकों में 16 साल की लडक़ी भी शामिल, 2 गंभीर, दशहरा देखकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: October 14, 2024 12:25 am
By lochan Gupta October 14, 2024
Share
2 Min Read

जशपुर। रविवार तडक़े ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 साल की लडक़ी सहित 2 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी लोग दशहरा उत्सव में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 ग्रामीण सवार थे। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दहशरा पर्व के मौके पर ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में नाटक का आयोजन किया गया था। जहां पंडरीपानी से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने गए थे। वहां से सभी रविवार तडक़े 3 से 4 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मिर्जापुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सडक़ किनारे ट्रॉली सहित पलट गया। इसके चलते ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी को एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने रनिका बाई (16), हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों उपचार जारी है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोडक़र भाग निकला। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सभी ग्रामीण तमता पंडरीपानी के रहने वाले
थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार सभी लोग तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा और ऊपर पारा इलाके के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रहे हैं।
दो लोगों को किया गया अंबिकापुर रेफर
हादसे में 8 सवार घायल हुए हैं। इनमें भगवती सिदार (15),चन्दन कुंवर (45), सुनीता कोरवा (50) नंदू बाई (40), पुष्पांजली (15), सिरोमती (16), गीता सिदार (21) बुछु राम सभी ग्राम पंडरीपानी निवासी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है।

You Might Also Like

मुख्यमत्री कैंप की पहल से पानी की समस्या का समाधान

सीएम मेडम ने ताइक्वांडो के खिलाडिय़ों को मेडल पहना कर दी शुभकामनाएं

सीएम साय के निर्देश पर विकासखंड कांसाबेल में 4 सडक़ों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मांस बिक्री के लिए गाय काटने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

समाजसेवी विनीत जिंदल ने बाँटा स्कूली बच्चों को स्वेटर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सर्पदंश से पीडि़त किशोरी की मौत
Next Article भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?