भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन की योजना रोका छेका संकल्प अभियान के तहत सडक़ पर आवारा सडक़ में बैठने वाले पशुओ की धरपकड़ निरंतर जारी है। रोका छेका अभियान की पुरी टीम सुबह सडक़ो पर काउकेचर की गाड़ी लेकर पहुंच जाते है। प्रतिदिन देखा जाता है कि पशु मालिको द्वारा सुबह अपने पशुओ का दुध निकालकर उन्हे खुला छोड़ देते है। जिससे पशु इधर-उधर घूमते सडक़ो के बीच में आकर खड़े एवं बैठ जाते है। जिससे यातायात प्रभावित होता है। आने जाने वाले लोगो को पशुओ से टक्कर होकर गिरने का खतरा बना रहता है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
वैशाली नगर विधायक महापौर के निर्देश पर निगम आयुक्त हितेश पिस्दा ने रोका छेका के नोडल अधिकारी को अनिल सिंह को आदेशित किये है। कि तैयाहारी सीजन चालू हो गया है, जिससे सडक़ो पर भीड़ भाड़ अधिक हो रही है। माता बमलेश्वरी के दर्शन के लिए तीर्थयात्री भी जा रहे हैं। हमें सबके सुरक्षा का ध्यान रखना है। पशुओ के सडक़ो के बीच बैठे एवं आपस मे लड़ते रहने से यातायात प्रभावित हो रही है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रोका छेका की टीम सुबह एवं दोपहर 2 पाली में काउकेचर गाड़ी लेकर शहर के हर क्षेत्र में पशुओ को पकडऩे का कार्य कर रही है। पकड़े गये पशुओ को कोसानाला गौठान एवं डी मार्ट के पास गौठान में रखा जा रहा है। जहां पशुओ के लिए हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा भी की जाती है। साथ ही पकड़े गये पशुओ के गले में रेडियम पटटी भी लगाया जा रहा है। जिससे वाहन चालक को पशु दुर से ही दिख जाए और वाहन चालक सतर्क हो जाए। जिससे होने वाले सडक़ दुर्घटना को रोका जा सके।अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोडफ़ोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकडऩे का कार्य निरंतर कर रहे है।
सडक़ दुर्घटना को रोकने आवारा घूमन्तू पशुओं की धर-पकड़ निरंतर जारी
