NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 5 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही कृष्णभद्रा नंबूतिरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 5 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही कृष्णभद्रा नंबूतिरी
रायगढ़

5 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही कृष्णभद्रा नंबूतिरी

बोलीं- हमेशा बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहिए

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2024 12:19 am
By lochan Gupta September 15, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। ऐतिहासिक 39वें चक्रधर महोत्सव में देश के कई नामी कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। चक्रधर महोत्सव में आज भरतनाट्यम नृत्यांगना ने प्रस्तुति दी। जो 5 साल की उम्र से भरतनाट्यम सीख रही हैं। उनका नाम कृष्णभद्रा कृष्णभद्रा नंबूतिरी है।
मुंबई से रायगढ़ चक्रधर समारोह में अपनी प्रस्तुति देने पहुंची कृष्णभद्रा नंबूतिरी (17) ने बातचीत में कहा कि, जब भरतनाट्यम की शुरुआत की, तो वे 5 साल की थी। लेकिन 10 साल की उम्र में उन्हें उनकी मां ने इसी विधा में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद से वे लगातार भरतनाट्यम की हर विधा सीख रही है। उन्होंने बताया कि, वे पहले भी रायगढ़ में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं, लेकिन आज इतने बड़े चक्रधर समारोह के मंच में इस उम्र में उन्हें भरतनाट्यम की प्रस्तुति देने का मौका मिला। जिससे वे काफी उत्साहित हैं।
नाट्यचार्य करती हैं सपोर्ट
नृत्यांगना कृष्णभद्रा ने बताया कि, गुरू जी.वी. रमणी नाट्यकला फाउंडेशन में वो भरतनाट्यम सीखती हैं। उनकी नाट्यचार्य काफी सपोर्ट करती हैं। सभी शिष्यों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करते हुए डिर्फेंट परफॉर्मेंस देखने के लिए शास्त्रीय संगीत और डांस के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं, उनकी नाट्यचार्य का भी कहना है कि कृष्णभद्रा उनकी एकेडमी की वन ऑफ द प्रिंसिपल डांसर हैं।
कई राज्यों में दे चुकी हैं प्रस्तुति
कृष्णभद्रा इतने कम उम्र में केरला, मुंबई, चेन्नई, कर्नाटका के साथ ही कई राज्यों में अपने कला की प्रस्तुति दे चुकी है। उन्होंने बताया कि, हर स्टेज में वह पूरे मन से भरतनाट्यम करती हैं। हमेशा अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश करती हैं। चक्रधर समारोह से पहले उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी है।
काफी अच्छा लगा स्टेज
उन्होंने बताया कि, वे कल चक्रधर समारोह के कार्यक्रम देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थी। उन्हें यहां का मंच देखकर काफी बेहतर लगा और उन्होंने कहा कि काफी बड़ा स्टेज है। ऐसे में प्रस्तुति देने के लिए पॉजिटिव एनर्जी दो गुना बढ़ जाती है।
चक्रधर समारोह मे आज के कार्यक्रम
रायगढ़। 39 वां चक्रधर समारोह के नौवें दिन 15 सितम्बर को दिल्ली से आ रही पद्मश्री देवयानी भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी। इसी तरह पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी लोक गायन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में रायगढ़ की सुश्री पलक देवांगन-कथक, रायपुर के पंडित कुमार चौबे द्वारा शास्त्रीय गायन, रायपुर की सुश्री भूमिसुता मिश्रा द्वारा ओडिसी, बिलासपुर की सुश्री वेदिका शरण एवं दिल्ली की सुश्री माया कुलश्रेष्ठ कथक पर प्रस्तुति देंगी।

You Might Also Like

2 को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण

गार्डियन एवं गाइड विद्यालय में रही बाल दिवस की धूम

आज है काल भैरव जयंती : डॉ. सुमंत शर्मा

धान की अवैध आवक रोकने रखे कड़ी निगरानी-कलेक्टर

गरीबों को बेघर रखने वाली कांग्रेस शौचालय पर ओछी राजनीति कर रही : ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
Next Article खरसिया का युवक कफ सिरप खपाने सक्ती में तलाश रहा था ग्राहक

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?