NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मवेशी की तस्करी, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मवेशी की तस्करी, दो गिरफ्तार
रायगढ़

मवेशी की तस्करी, दो गिरफ्तार

पुलिस ने 24 नग मवेशियों को कराया मुक्त

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2024 12:29 am
By lochan Gupta September 14, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में मवेशियों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस मवेशियों की अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति पुसौर क्षेत्र से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा के बूचडख़ाने की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी का प्रबंध किया। चक्रधरनगर पुलिस टीम ने जेएमजे अस्पताल पहाड़ मंदिर रोड के पास संदिग्ध दो व्यक्तियों को मवेशियों को डंडे से मारते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम घुराऊ राठिया (उम्र 41) और मोहित चौहान (उम्र 50) बताया, जो तमनार, रायगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे पुसौर क्षेत्र से मवेशियों को ओडिशा के बूचडख़ाने ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों से मवेशियों की खरीदी-बिक्री के कागजात मांगे गए, लेकिन वे कागजात प्रस्तुत करने में असफल रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत कार्रवाई की। आरोपियों से 24 नग कृषक मवेशियों की जप्ती कर पशु चिकित्सक अधिकारी रायगढ़ से मवेवियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके उचित चारा-पानी की व्यवस्था करायी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उनका जेल वारंट जारी हुआ और उन्हें जेल भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक अभय यादव और नारायण सिंह राठिया ने विशेष भूमिका निभाई। रायगढ़ पुलिस की जनता से अपील है कि यदि उन्हें कहीं मवेशियों की अवैध तस्करी या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। रायगढ़ पुलिस इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – सीएम साय

प्रेम प्रसंग में प्रताडऩा से युवती ने की थी आत्महत्या

भाजपा ने सभी वरिष्ठ नेताओं की पसंद से जिताऊ चेहरों को दिया टिकट

मांड नदी के पानी से फसलें बर्बाद

डिप्टी सीएम अरूण साव आज रायगढ़ प्रवास पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व मंत्री के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सीडी महंत
Next Article हनुमान मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी

खबरें और भी है....

जेपीएल तमनार ऐश डाइक क्षेत्र के ग्रामों के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?